फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   SP leader accuses BJP MLA brother of committing atrocities.

Amroha News: सपा नेता ने भाजपा विधायक भाई पर लगाया अत्याचार करने का आरोप

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
SP leader accuses BJP MLA brother of committing atrocities.
हसनपुर(अमरोहा)। भाजपा छोड़ समाजवादी पार्टी में शामिल हो चुके भाजपा विधायक महेंद्र खड़गवंशी के छोटे भाई गंगेश्वरी ब्लॉक प्रमुख राजेंद्र खड़गवंशी ने रविवार को सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर अपने विधायक भाई और भतीजे पर निशाना साधा है।
विज्ञापन

वीडियो में कहा कि जब से मैं समाजवादी पार्टी में शामिल हुआ हूं, तब से मेरे साथ अत्याचार किया जा रहा है। मेरे बिना मर्जी के खंड विकास अधिकारी काम कराते हैं व अन्य काम कराने की फिराक में हैं। कई गांवों में जलभराव की समस्या है। ब्लॉक प्रमुख की निधि में दो करोड़ रुपये पड़े हैं। मैं उससे काम कराना चाहता हूं। विधायक व उनके पुत्र देवेंद्र खड़गवंशी पर आरोप लगाया कि वह मेरे अधिकारों का हनन कर रहे हैं। वह मुझे काम नहीं करने दे रहे हैं। अपने चहेते ठेकेदारों को काम दे रहे हैं। मैं उनसे कहना चाहता हूं कि आप अपनी निधि से कार्य कराएं। ब्लॉक प्रमुख की निधि से होने वाले कार्यों को अपना न बताएं। संविधान के दायरे में रहकर काम करें। जो लोग यह कहते हैं कि दोनों भाई मिले हुए हैं, उनसे कहना चाहता हूं कि हम मिले हुए नहीं हैं। वहीं, विधायक महेंद्र खड़गवंशी का कहना है कि मुझ पर जो आरोप लगाए गए हैं, वह विरोधी पार्टी के नेता ने लगाए हैं। सभी आरोप निराधार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed