फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Government procurement of paddy begins today; 14 procurement centers have been set up.

Amroha News: आज से शुरू होगी धान की सरकारी खरीद, 14 क्रय केंद्र बनाए

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
Government procurement of paddy begins today; 14 procurement centers have been set up.
अमरोहा। आधी अधूरी तैयारियों के बीच जिले में आज से क्रय केंद्रों पर धान की खरीद शुरु की जाएगी। इसके लिए 14 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। अमरोहा मंडी समिति में बनाए गए क्रय केंद्र पर अभी तक बैनर भी नहीं लगाया गया। हालांकि इस साल 12 दिन देरी से धान की खरीद शुरू की जा रही है। अगर किसी किसान की आंखें स्कैन नहीं होती हैं तो अंगूठे लगाकर धान खरीदा जाएगा।
विज्ञापन

यूं तो जिले में पिछले एक माह से धान की बिक्री हो रही है,लेकिन किसान खुले बाजार में धान बेच रहे हैं। हर बार की तरह इस बार भी एक अक्तूबर से धान की खरीद शुरू होनी थी लेकिन इसे पहले 15 अक्तूबर किया गया और अब 12 अक्तूबर से धान की खरीद शुरू की जाएगी। पिछले साल धान की खरीद 2,370 रुपये प्रति क्विंटल की दर से हुई थी लेकिन इस बार 71 रुपये की बढ़ोतरी की गई है।
विज्ञापन

किसान अपना धान 2,441 रुपये प्रति क्विंटल की दर से बेचेगा। 20 हजार बारदाना विभाग के पास है। करीब 60 किसानों ने धान बेचने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण भी करा दिया है। क्रय केंद्र चालू न होने से किसान खुले बाजार में व्यापारियों को अपना धान सरकारी रेट से ज्यादा दाम पर बेच रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


.....
हसनपुर में आढ़तियों के यहां धान बेच रहे किसान
हसनपुर। क्षेत्र की कृषि मंडी समिति में अब तक सरकारी धान की खरीद शुरू नहीं हो पाई है। हालांकि, पिछले एक महीने से मंडी में धान की आवक लगातार बनी हुई है और किसानों की भीड़ उमड़ रही है। सरकार की ओर से धान का सरकारी समर्थन मूल्य सामान्य धान के लिए 2,441 रुपये और हाइब्रिड धान के लिए 2,462 रुपये तय किया गया है। इस धान को मोटा धान भी कहा जाता है। किसान सरकारी क्रय केंद्रों के इंतजार के बजाय मंडी में आढ़तियों को अपना धान बेच रहे हैं। हालांकि जिस धान को बेचने के लिए किसान अधिक मात्रा में मंडी पहुंच रहे हैं। उनमें वसंती, सरस्वती व अन्य किस्म के धान शामिल है। ऐसे धानों को सरकारी क्रयकेंद्रों पर खरीदा नहीं जाता है। खुले बाजार में आढ़तियों द्वारा किसानों को धान की बेहतरीन कीमत 3,500 से 3,600 रुपये प्रति क्विंटल तक मिल रही है। सबसे बड़ी राहत यह है कि किसानों को फसल का तुरंत नगद भुगतान मिल रहा है, जिससे उन्हें पैसों के लिए इंतजार नहीं करना पड़ रहा है।

....
12 अक्तूबर से जिले भर में 14 क्रय केंद्रों पर धान की खरीद शुरू की जाएगी। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बारदाना भी पहुंच गया है। क्रय केंद्रों पर मशीन में आंखों की स्कैनिंग व अंगूठा लगाने दोनों तरह की व्यवस्था है।
-अजय प्रताप सिंह, जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed