फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Dengue confirmed in three more, 59 malaria suspected patients tested

Amroha News: तीन और में डेंगू की पुष्टि, मलेरिया आशंकित 59 मरीजों की कराई जांच

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 24 Oct 2024 04:03 AM IST
विज्ञापन
Dengue confirmed in three more, 59 malaria suspected patients tested
अमरोहा। जिले में डेंगू और बुखार का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। बुधवार को डेंगू के तीन मरीज और मिले। इसके साथ जिले में डेंगू पीड़ितों की संख्या बढ़कर 19 हो गई है। जबकि, मलेरिया आशंकित 59 मरीजों की जांच कराई गई। ओपीडी में पहुंचे छह बुखार पीड़ितों को भर्ती करना पड़ा। लगातार मिल रहे डेंगू और बुखार के मरीज स्थिति को देखकर डॉक्टर चिंतित है।
विज्ञापन

बुधवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में 1206 मरीज पहुंचे। सुबह सात बजे से ही अस्पताल में मरीज और तीमारदारों की भीड़ लग गई। पंजीयन से लेकर डॉक्टर कक्ष के बाहर लाइन लगी रही। मरीज को घंटे तक नंबर का इंतजार करना पड़ा। कुछ मरीज और तीमारदार इधर-उधर भटकते नजर आए। मरीजों में सबसे ज्यादा संख्या बुखार पीड़ितों की थी। डॉक्टरों की सलाह पर डेंगू आशंकित 12 मरीजों की जांच कराई गई। इनमें अतरासी निवासी 61 वर्षीय वृद्धा, जोया निवासी 25 वर्षीय महिला और दानिशमंदान निवासी 65 वर्षीय बुजुर्ग की रिपोर्ट पॉजीटिव आई। तीनों को डेंगू वार्ड में भर्ती किया गया है। मलेरिया आशंकित 59 मरीजों की जांच कराई गई। सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
विज्ञापन

एक बेड पर दो-दो मरीजों को चल रहा इलाज
जिले में इन दिनों बुखार लगातार बेकाबू हो रहा है। बुखार पीड़ितों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। बुधवार को जिला अस्पताल में बुखार मरीजों के बढ़ते ही बेड फुल हो गए। स्थिति यह रही कि एक बेड पर दो-दो मरीजों का इलाज किया गया। सुबह से लेकर शाम तक यही स्थिति बनी रही। वहीं, यह स्थिति तब है जब विभाग द्वारा बुखार को लेकर विशेष तैयारी रखने के दावे किए जा रहे हैं। लेकिन, मरीज बढ़ते ही विभाग की अव्यवस्थाएं सामने आ गईं। उधर, जिला अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. चरन सिंह ने बताया कि बुधवार को वार्ड में बुखार के 37 मरीजों को इलाज किया गया। अचानक मरीज बढ़ने पर कुछ देर के लिए एक बेड पर दो मरीज लिटाने पड़े। बुखार के मरीजों के लिए विभागीय तैयारियों पूरी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article