फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Dengue confirmed in three children, there was panic

तीन बच्चों में डेंगू की पुष्टि, मची खलबली

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 25 Sep 2021 01:02 AM IST
विज्ञापन
Dengue confirmed in three children, there was panic
अमरोहा। जिले में डेंगू और बुखार प्रकोप बढ़ता जा रहा है। बच्चे से लेकर बड़े तक बीमारी की चपेट में आ रहे हैं। शुक्रवार को सरकारी अस्पतालों मरीजों की भरमार रही। सात से नौ साल तक आयु के तीन बच्चों को डेंगू की पुष्टि हुई हैं। उनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। वहीं 276 मरीज बुखार के मिले। निजी नर्सिंगहोम और झोलाछाप क्लीनिकों का भी यही हाल है। डेंगू बुखार के मरीज बढ़ने से जिला प्रशासन में खलबली मची है।
विज्ञापन

बुखार से पूरा जिला तप रहा है। गुरुवार को ओपीडी और इमरजेंसी वार्ड में मरीजों की भीड़ रही। चेकअप के दौरान मरीजों की हालत गंभीर देख डॉक्टर ने कइयों को भर्ती भी किया। दोपहर दो बजे तक 10 से 15 मरीज सरकारी अस्पताल में भर्ती हो चुके थे। जबकि इसके पहले भी बहुत से मरीज अस्पताल में भर्ती है, जिनका इलाज चल रहा है। इमरजेंसी से लेकर जनरल वार्ड मरीजों की भरमार है। काफी तादाद में मरीज आ जाने से चिकित्सक व अन्य स्टाफ परेशान हैं। ये ही वजह है कि अस्पतालों में अव्यवस्थाओं का बोलबाला रहता है। मरीज को लेकर खुद ही तीमारदार इधर-उधर भटकते रहते हैं। पिछले बारह दिनों में जनपद में बुखार के 3620 मरीज मिल चुके हैं। जबकि शुक्रवार को भी सरकारी अस्पतालों की ओपीडी में 3417 मरीज पहुंचे। इसमें 276 मरीज केवल बुखार के मिले हैं।
विज्ञापन

वहीं सात मरीज टाइफाइड और 28 लोग डायरिया से पीड़ित मिले हैं। उधर, जोया क्षेत्र के दो और गजरौला क्षेत्र के एक बच्चे को डेंगू की पुष्टि हुई है। बच्चों को जिला अस्पताल में भर्ती कराकर उनका इलाज किया जा रहा है। वहीं जिले में अब डेंगू के मरीजों की संख्या 17 हो गई है। सीएमओ डॉ संजय अग्रवाल ने कहा कि जहां-जहां के मरीज मिले है, उन इलाकों में लार्वा सायडल और कीटनाशक दवाओं का छिड़काव कराने के टीमों को निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या हैं बुखार के लक्षण
अमरोहा। सीएमओ डॉ. संजय अग्रवाल ने बताया कि वायरल बुखार का असर दो से चार दिन तक रहता है। इसकी शुरुआत बदन टूटने और थकान से होती है। कंपकंपी और चक्कर आना भी सामान्य बुखार के लक्षण हो सकते हैं। यदि गले, जोड़ों में दर्द, मांसपेशियों में खिंचाव, थकान, उल्टी और त्वचा पर रेशे जैसे दिखें तो सचेत हो जाना चाहिए। यह मच्छर जनित बुखार हो सकता है। तुरंत योग्य चिकित्सकों से सलाह लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed