फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Dengue confirmed in a teenager and a woman, number of victims rises to 11

Amroha News: किशोर और महिला में डेंगू की पुष्टि, 11 हुई पीड़ितों की संख्या

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 12 Oct 2024 05:05 AM IST
विज्ञापन
Dengue confirmed in a teenager and a woman, number of victims rises to 11
अमरोहा।
विज्ञापन

जिले में डेंगू का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। सोमवार को बुखार के दो मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। इसमें किशोर और महिला शामिल है। दोनों को जिला अस्पताल के डेंगू वार्ड में भर्ती कराया गया है। अब जिले में डेंगू पीड़ितों की संख्या 11 हो गई है। जबकि, बुखार के 22 मरीजों को उपचार चल रहा है। मलेरिया आशंकित 23 मरीजों की जांच कराई गई। इसमें सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
शनिवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में 450 मरीज पहुंचे। सुबह से ही मरीजों की लाइन लग गई। सबसे अधिक बुखार और खांसी जुकाम के मरीजों की संख्या रही। डेंगू आशंकित तीन मरीजों की जांच कराई गई। रायपुर खुर्द गांव का रहने वाला 15 वर्षीय किशोर और मोहल्ला दरबारे कलां निवासी 52 वर्षीय महिला की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जबकि, एक की रिपोर्ट निगेटिव आई। दोनों मरीजों को डेंगू वार्ड में भर्ती कराया गया। वहीं, 23 मलेरिया आशंकित मरीजों की जांच कराई गई, इसमें सभी की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। जिला अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. चरन सिंह ने बताया कि डेंगू के दोनों मरीजों को वार्ड में भर्ती कराकर इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन

बुखार के 22 मरीजों का चल रहा इलाज
मौसम में बदलाव के साथ बुखार खूब पैर पसार रहा है। हर रोज बुखार के मरीज अस्पताल पहुंच रहे हैं। शुक्रवार को जिला अस्पताल में बुखार के पांच नए मरीज भर्ती हुए। जबकि, बृहस्पतिवार को 17 मरीज भर्ती थे। शुक्रवार को कुल 22 मरीज भर्ती रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed