फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Dengue and fever spread in Pipli Ghosi village, two farmers died in 24 hours

पीपली घोसी गांव में डेंगू और बुखार ने पसारे पांव, 24 घंटे में दो किसान की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 18 Oct 2021 10:39 PM IST
विज्ञापन
Dengue and fever spread in Pipli Ghosi village, two farmers died in 24 hours
अमरोहा। जनपद में बुखार व डेंगू के बढ़ते मामलों को लेकर भी स्वास्थ्य विभाग सतर्क है। सीएचसी चिकित्सक प्रभारी के नेतृत्व में मरीजों की जांच की गई है। मरीजों की बढ़ती संख्या से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। दो मौतों से गांव के लोग सकते में है। तहसील नौगावां सादात क्षेत्र के गांव पीपली घोसी में इन दिनों डेंगू व बुखार कहर ढहा रहा है। गांव की जनसंख्या 1,278 है। इनमें अधिकांश लोग बुखार की चपेट में हैं। दो सप्ताह से भी अधिक समय से गांव के लोग बुखार व डेंगू से जूझ रहे हैं। गांव के राजकुमार, हुकम सिंह मौत भी हो चुकी है। जिससे गांव में दहशत का माहौल है। गांव के 32 लोग मेरठ में भर्ती हैं। इनमें ग्राम प्रधान मेघराज व उनकी पत्नी कुसुम के साथ प्रवेश, भूपेंद्र, रीमा, शिवजी, सचिन, शिमला, प्रमोद, निशु, जितेंद्र, विशाल, दिलावर, कमलेश, सरोज, सोविंदर, चुटकी, तमस, पूजा, गजेंद्र, लक्स, श्रेष्ठी, अतुल, रुचि, सोनिया, तानिस, इंद्रेवती, उदय पल, हरलाल, भूरे, ओमकार सिंह, प्रिंस मेरठ में भर्ती हैं। सोविंदर सिंह, विजय, संगीता, सविता, सुरेश, अंकित, महावीर सिंह, राजेश, प्रशांत, कविता, परी, चरणसिंह अमरोहा में भर्ती हैं। इसके साथ ही गांव में घर-घर चारपाई पर ग्रामीणों के ड्रिप लगाई जा रही है। ऐसा कोई घर नहीं है जहां पर बुखार का मरीज न हो। लगातार हो रही शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए 15 दिन बाद सोमवार को स्वास्थ्य विभाग नींद से जागा है। सीएचसी प्रभारी के नेतृत्व में टीम गांव पहुंची और ग्रामीणों की जांच शुरू की। इस दौरान 48 लोगों की जांच की गई। इनमें 37 लोगों के टेस्ट किए गए। जिनमें एनएसआई की 18, टायफाइड की 10, एम की 9 रिपोर्ट निगेटिव आई है।
विज्ञापन

गर्भवती निशु और बच्चा भी डेंगू संक्रमित
निशु पत्नी जितेंद्र गर्भवती है। बुखार आने पर उसे परिजनों ने जिले के निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां बुखार से उसकी हालत बिगड़ गई। लिहाजा चिकित्सक ने उसे मेरठ रेफर कर दिया। जहां निशु और उसका नवजात बच्चा डेंगू पॉजिटिव निकल आए हैं।
विज्ञापन

गांव में फागिंग के साथ कीटनाशक दवाई का छिड़काव कराया था। गांव में करीब पांच सौ से अधिक लोग बुखार से पीड़ित हैं। कई दर्जन लोग मेरठ में भर्ती है तो कुछ अमरोहा में भर्ती है। इसके साथ ही निजी चिकित्सकों के यहां ग्रामीण इलाज करा रहे हैं। कई बार स्वास्थ्य विभाग की टीम को मौखिक रूप से अवगत कराया है। वे इस मेरठ में भर्ती है। उनकी पत्नी डेंगू पाजिटिव पाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेघराज सिंह ग्राम प्रधान
गांव में बुखार से हालात बेकाबू हैं। गांव के राजकुमार, हुकुम सिंह की मौत हो चुकी है जबकि कई परिवार हालत नाजुक होने पर मेरठ के लिए रेफर कर दिए गए हैं। गांव की आशा गीता देवी का परिवार भी बुखार से पीड़ित है। तीन दर्जन से अधिक लोग मेरठ में है। सोमवार को सीएचसी से टीम जांच को आई थी। महीपाल सिंह, पर्व ग्राम प्रधान

पिपली घोसी गांव में स्वास्थ्य टीम कैंप कर रही है। कई लोगों के ब्लड सैंपल लिए गए हैं। ग्राम प्रधान समेत कई लोग बीमार हैं। सभी के सेहत की निगरानी की जा रही है। डॉ. संजय अग्रवाल, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed