फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Demonstration of drinking water supply and drainage of dirty water at the Collectorate

पेय जलापूर्ति और गंदे पानी की निकासी को कलक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 24 Mar 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
Demonstration of drinking water supply and drainage of dirty water at the Collectorate
कलक्ट्रेट पहुंचे जोया स्थित आनंद विहार सहकारी समिति कॉलोनी के लोगों ने प्रदर्शन किया। डीएम को शिकायती पत्र देकर कॉलोनी में शुद्ध जलापूर्ति और गंदे पानी की निकासी की मांग की है।
विज्ञापन

बुधवार को जोया स्थित आनंद विहार सहकारी समिति कॉलोनी के तमाम लोग एकत्र होकर कलक्ट्रेट पहुंचे और जमकर नारेबाजी की। उन्होंने एडीएम बीके त्रिपाठी को शिकायती पत्र सौंपकर बताया कि कॉलोनी वासियों को शुद्ध पेयजल आपूर्ति और गंदे पानी की निकासी के लिए ड्रेनेज पाइप जोया पुल के नीचे डाला गई है। इन दिनों राष्ट्रीय राजमार्ग पर चौड़ीकरण का कार्य भी चल रहा है। जिसके चलते मशीनों से पाइप लाइन टूट गई और ब्लॉक होने से घरों में गंदगी भर रही है। जबकि दूषित वातावरण से लोगों का जीना मोहाल हो गया है। पाइप लाइन डालने के आश्वासन के बाद भी सोसायटी और ठेकेदार द्वारा कोई अमल नहीं किया गया। लोगों ने जल्द की समस्या का निराकरण नहीं होने पर आंदोलन की चेतवानी दी है। इस दौरान रामचरन सिंह, नरेंद्र, नवीन, ललिता, चमन, विजेंद्र, विकास, राहुल चौधरी, हरपाल सिंह, सुरेंद्र सिंह, सुबोध कुमार, शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed