फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Demonstration of Anganwadi workers in Collectorate for resolution of demands

Amroha News: मांगों के समाधान के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का कलक्ट्रेट में प्रदर्शन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 02 May 2023 01:21 AM IST
विज्ञापन
Demonstration of Anganwadi workers in Collectorate for resolution of demands
अमरोहा। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका वेलफेयर एसोसिएशन की पदाधिकारियों ने मांगों को लेकर कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री को संबोधित दस सूत्री ज्ञापन डीएम को सौंपकर समस्याओं का निराकरण कराने की मांग की।
विज्ञापन

सोमवार को एसोसिएशन की जिलाध्यक्ष सत्यबाला चौधरी के नेतृत्व में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एकत्र होकर कलक्ट्रेट पहुंचीं और अपनी मांग के समाधान के लिए प्रदर्शन किया। इस दौरान कहा कि आज अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस को उत्तर प्रदेश की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सम्मान दिवस के रूप में मनाया। कहा कि सत्ता में आने से पूर्व डबल इंजन की सरकार ने कार्यकर्ताओं से तमाम वादे किए थे, मगर उनमें से एक भी वादा पूरा नहीं किया है। फर्जी शिकायतें व बिना संसाधन व उचित प्रशिक्षण के ऑन लाइन काम का दबाव बनाकर उन्हें अपमानित किया जा रहा है। उनकी मांग है कि सरकारी कर्मचारियों की भांति 28 हजार मासिक वेतन, फंड, बोनस दिया जाए, मानदेय कम से कम दस हजार रुपये किया जाए, खाली पदों पर नई भर्ती की जाए, दूसरे विभागों के कार्य व हस्ताक्षेप को बंद किया जाए, दस वर्ष की सेवा मिलने पर 63 रुपये प्रतिमाह की मानदेय वृद्धि की जाए। अपनी मांग का मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से आशा रानी, माया चौहान, रेनू चौधरी, सर्वेश चौहान, पूनम शर्मा, कल्पना शर्मा, मंजू सैनी, आरती देवी, कुलदीप कौर, सुमन, सीमा, गीता, उपासना, शशी, सुषमा, राजबाला, किरन, कल्पना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed