फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Demonstration demanding removal of beer bar, memorandum submitted

Amroha News: बीयर बार हटाने की मांग को लेकर प्रदर्शन, ज्ञापन सौंपा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 31 Aug 2024 06:39 AM IST
विज्ञापन
Demonstration demanding removal of beer bar, memorandum submitted
अमरोहा। आबादी के बीच स्थित बीयर बार के विरोध में जिला सैनी सभा के तत्वावधान में लोगों ने कलक्ट्रेट पर पहुंचकर प्रदर्शन किया। बार को वहां से हटाने की मांग को लेकर डीएम को शिकायती पत्र भी सौंपा। कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी गई।
विज्ञापन

अमरोहा के इमली वाली मंढैया के लोग जिला सैनी सभा के तत्वावधान में शुक्रवार को कलक्ट्रेट पहुंचे। प्रदर्शन करते हुए कहा कि आबादी के बीच में अवैध रूप से खोला गया बीयर बार परेशानी का सबब बना हुआ है। बार से कुछ ही दूरी पर मंदिर भी है। यहां से निकलने वाले लोग अभद्रता करते हुए तथा वहां से गुजरने वाली महिलाओं पर अश्लील फब्तियां भी कसते हैं। जिससे ग्रामीणों का रहना दूभर हो रहा है। ग्रामीणों ने बार को वहां से हटवाने की मांग को लेकर डीएम को शिकायती पत्र भी सौंपा। डीएम ने मामले में जांच कर कार्रवाई का भरोसा दिलाया। ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष जगदीश सैनी, प्रेम सिंह सैनी, कपिल सैनी, आदेश सैनी, सुभाष चंद आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed