फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Demonstration by placing the child's body in front of the police station, jammed

बच्चे का शव थाने के सामने रखकर प्रदर्शन, जाम लगाया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 08 Apr 2022 11:49 PM IST
विज्ञापन
Demonstration by placing the child's body in front of the police station, jammed
बेऔलाद चाचा द्वारा चचेरे भाई संग मिल हत्या किए गए सात वर्षीय बालक का शव थाने सामने रख आक्रोशित लोग हत्यारोपी चाचा के ससुराल वालों को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़ गए। गुस्साए लोगों ने मदन के ससुराल वालों पर हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग उठाई। कस्बा इंचार्ज के खिलाफ भी कार्रवाई किए जाने की भी मांग की। एसपी द्वारा फोन पर बच्चे की मां से उचित कार्रवाई का आश्वासन मिलने पर तीन घंटे बाद शव को उठाया। तब जाकर यातायात सुचारु हो सका।
विज्ञापन

चौहानपुरी मोहल्ला निवासी संजय सिंह के सात वर्षीय बेटे टिंकू उर्फ टिल्लू की उसके चाचा मदन चौहान, चचेरे चाचा विपिन चौहान ने अपहरण कर हत्या कर दी। दोनों की निशानदेही पर पुलिस ने बृहस्पतिवार को विपिन के गन्ने के खेत से शव बरामद किया। रात में ही उसका पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम कराने के बाद शुक्रवार की सुबह पुलिस ने शव परिजनों के सुपुर्द किया तो परिजन और मोहल्ले के लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित लोग शव को लेकर थाने सामने आए। शव को थाने सामने बिजनौर मार्ग पर रखकर जाम लगा दिया। यहां आक्रोशित लोगों ने आरोप लगाया कि हत्यारोपी मदन ने चचेरे भाई विपिन को टिंकू उर्फ टिल्लू व उसके बड़े भाई लव कुमार की पांच लाख रुपये में सुपारी दी। जिसमें दो लाख रुपये विपिन को दे भी दिए। बाकी रकम तीन लाख रुपये लव कुमार की हत्या करने के बाद देने की बात तय हुई थी। बालक की हत्या की साजिश मदन की ससुराल वालों ने रची। उनको मौके पर बुलाकर खुलासा किया जाए कि मदन पर दो लाख रुपये कहां से आए। इस दौरान कुछ लोग बोले हत्या की साजिश रचने वालों का सामाजिक बहिष्कार किया जाना चाहिए। जाम लगा रहे लोगों को थानाध्यक्ष, सीओ समेत अन्य पुलिस कर्मियों ने समझाने की काफी कोशिश की। एएसपी चंद्र प्रकाश शुक्ल के समझाने पर भी लोग शव उठाने को सहमत नहीं हुए। इधर शव रखने के कारण बिजनौर मार्ग पर दोनों तरफ लंबा जाम लग गया। पूर्व विधायक हरपाल सिंह मौके पर पहुंचे। जाम लगा रहे लोगों को समझाया कि वह उनके साथ हैं। उधर भीड़ के आक्रोश को देखते हुए रजबपुर, हसनपुर, बछरायूं और डिडौली कोतवाली पुलिस को मोके पर बुला लिया गया। पुलिस अफसरों ने एसपी पूनम से मृतक टिंकू उर्फ टिल्लू की मां रीना देवी की बात कराई। पुलिस अधीक्षक ने हत्यारोपियों और साजिश रचने के आरोपियों के साथ ही लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया। मौके पर पहुंचकर रीना से बात करने का भरोसा दिया। तब जाकर लोगों ने तीन घंटे बाद सड़क से शव को उठाया। इसके बाद यातायात सुचारु हो सका।
विज्ञापन

विधायक तरारा को करना आक्रोश का सामना
गजरौला। बालक के हत्यारोपी मदन के ससुराल वालों को मौके पर बुलाने की मांग को लेकर अड़े परिजनों और मोहल्ले के लोगों ने तीन घंटे तक शव रख सड़क जाम की। मगर इस दौरान कोई भी जनप्रतिनिधि उनके बीच नहीं पहुंचा। जिससे जनप्रतिनिधियों के प्रति लोगों में खासा आक्रोश था। तीन घंटे बाद एसपी का आश्वासन का मिलने पर शव को हटा रहे थे। जाम भी खुलने लगा था। इसी दौरान धनौरा की तरफ से मंडी धनौरा विधायक राजीव तरारा आ गए और सीधे भीड़ के बीच पहुंचे। उनको देख लोग भड़क गए। आक्रोशित लोगों ने राजीव तरारा हाय-हाय के नारे लगाए। भीड़ में शामिल कुछ महिलाओं ने विधायक के प्रति अशोभनीय शब्दों का भी इस्तेमाल किया। विधायक का कहना है कि जो अपना होता है, उसी से लोग अपेक्षा रखते हैं। अपनेपन में ही लोगों ने थोड़ी नाराजगी जताई। बाद में सब शांत हो गए। वह परिवार के साथ हैं। तिगरी में अंतिम संस्कार कराने भी गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed