फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Demonstration by Lekhpals against the action of Anti Corruption Team

Amroha News: एंटी करप्शन टीम की कार्रवाई के विरोध में लेखपालों का प्रदर्शन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jan 2025 02:30 AM IST
विज्ञापन
Demonstration by Lekhpals against the action of Anti Corruption Team
अमरोहा। एंटी करप्शन व विजिलेंस टीम द्वारा लगातार राजस्वकर्मियों के खिलाफ की जा रही कार्रवाई के विरोध में लेखपालों ने धरना प्रदर्शन किया। अमरोहा समेत जिले की चारों तहसीलों में लेखपालों ने विरोध जताया। आरोप लगाया कि एंटी करप्शन व विजिलेंस टीम लगातार राजस्वकर्मियों की फर्जी ट्रैपिंग कर रही है। लेखपालों के साथ अपराधियों जैसा व्यवहार किया जा रहा है। इस पर तत्काल रोक लगाई जाए। बाद में एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

शनिवार को उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के बैनर तले लेखपाल तहसील परिसर में एकत्र हुए। यहां धरना प्रदर्शन करते हुए तहसील अध्यक्ष प्रशांत कुमार ने कहा कि लेखपाल राजस्व टीम का फील्ड कर्मचारी है। जनता से सीधा संपर्क होता है। भूमि समेत अन्य विवाद में दोनों पक्ष उनके पास आते हैं, एक पक्ष असंतुष्ट होने पर शिकायत शुरू कर देता है। जिसके बाद फर्जी शिकायत कर एंटी करप्शन व विजिलेंस की टीमें उनके पीछे लग जाती है। उन्हें ट्रैप करना शुरू कर दिया जाता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हाल ही में गाजीपुर जिले में लेखपाल को एंटी करप्शन टीम ने पकड़ लिया था, जिसका वीडियो वायरल हुआ लेकिन सच्चाई जाने बिना कार्रवाई करना गलत है। उन्होंने मांग की कि विजिलेंस को कार्रवाई करने से पहले पूरी जांच पड़ताल करनी चाहिए। उसके बाद उन्होंने एसडीएम सुधीर कुमार को मांगों से संबंधित ज्ञापन साैंपा। नौगांवा में भी लेखपालों ने प्रदर्शन किया। इस अवसर पर दिवाकर, यशपाल सिंह यादव, गौरव कुमार, सौरभ सिंह, निर्वेंद्र शर्मा, तेजपाल सिंह, मुकुल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
हसनपुर और मंडी धनौरा में भी जताया विरोध
फोटो
हसनपुर। लेखपाल संघ के तहसील अध्यक्ष दीपक कुमार ने कहा कि लेखपाल सरकार की योजनाओं को लागू करने के साथ ही अतिक्रमण हटाओ अभियान शामिल रहते हैं। इसको लेकर लोग लेखपालों से दुश्मनी रखने लगते हैं। फिर साजिश के तहत एंटी करप्शन टीम से पकड़वाने तक का काम करते है। जिससे लेखपालों में रोष है। ईमानदार लेखपालों को साजिश के तहत फंसवाया जा रहा है। अरविंद शर्मा, मनोज कुमार, संजय चाहल, अमित कुमार, नन्हे सिंह, सतीश चंद्र, माधव सिंह धारीवाल, सतीश कुमार आदि रहे। उधर, मंडी धनौरा में लेखपाल संघ के आह्वान पर तहसील के लेखपाल हड़ताल पर रहे। संघ की ओर से मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। संघ के अध्यक्ष विकास यादव, सचिन सिद्धू, रीना रानी, नीतू, राजेश कुमार, रमेश सैनी, कविता आदि मौजूद रहीं। संवाद
-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed