फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Demonstration at SP office demanding arrest of murder accused

Amroha News: हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर एसपी कार्यालय पर प्रदर्शन

Thu, 28 Nov 2024 02:20 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Thu, 28 Nov 2024 02:20 AM IST
विज्ञापन
Demonstration at SP office demanding arrest of murder accused
अमरोहा।
विज्ञापन

नौगांवा सादात क्षेत्र के दो युवकों मौत के मामले में हत्या का आरोप लगाकर परिजनों ने एसपी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। नारेबाजी कर जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने और कड़ी सजा दिलाने की मांग की। आरोप लगाया कि आरोपियों ने लोहे की रॉड से पीटकर हत्या की थी। सबूत मिटाने के इरादे से सड़क दुर्घटना बताया था। लेकिन, मृतक के मोबाइल में बनी वीडियो से हकीकत पता चल गई।
परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने मामले में राजेंद्र नाम के युवक को गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन पुलिस उसके साथियों को बचाने का प्रयास कर रही है। राजेंद्र पैर से दिव्यांग है, वह दो लोगों की हत्या नहीं कर सकता। इसलिए उसके साथ अन्य लोग भी शामिल हैं। आक्रोशित परिजनों ने निष्पक्ष कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

नौगांवा सादात क्षेत्र के गांव हादीपुर कलां निवासी ब्रह्मपाल सिंह का बेटा हिमांशु और बलवंत सिंह का बेटा नरेंद्र मजदूरी करते थे। बीते शनिवार को दोनों क्षेत्र के गांव रजाकपुर में मजदूरी करने गए थे। शाम को दोनों अपनी-अपनी बाइक से गांव लौट रहे थे। गांव निवासी राजेंद्र सिंह भी नरेंद्र के साथ बाइक पर आ रहा था। गांव खेतापुर के पास स्थित इंटर कॉलेज के सामने अज्ञात वाहन ने दोनों बाइकों को टक्कर मार दी। हादसे में नरेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि हिमांशु व राजेंद्र घायल हो गए थे। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से हिमांशु को मेरठ के लिए रेफर कर दिया। लेकिन, रास्ते में उसकी भी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में पुलिस ने नरेंद्र के भाई विनोद की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। उधर, रविवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने धनौरा बाईपास पर जाम लगा दिया था। उन्होंने आरोप लगाया कि दोनों युवकों की रॉड से हमलाकर हत्या की गई है। उनके एक साथी ने कुछ अन्य युवकों के साथ मिलकर दोनों की हत्या की है। हादसे की रिपोर्ट दर्ज कराने वाले परिजनों ने हत्या की दूसरी तहरीर और एक वीडियो भी पुलिस को दी है। इसमें युवक रॉड से बाइक को तोड़ता दिखाई दे रहा है।

हत्या की तहरीर के आधार पर पुलिस साक्ष्यों के आधार पर मुकदमे को हत्या की धाराओं में तरमीम करने का दावा कर रही थी। लेकिन, बुधवार को एसपी कार्यालय पहुंचे परिजनों ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए। इस दौरान सर्वेश, पुष्पा, सीमा, मनोज, रेखा, ब्रह्मपाल, चमन कुमार, कैलाश, रामकिशोर, वीरेंद्र सिंह, अनिल कुमार, प्रेमराज चौहान, रोहित कुमार, सोनी देवी, सुनीता देवी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed