फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Demonstration at SP office against Bachhrayun police

Amroha News: बछरायूं पुलिस के खिलाफ एसपी कार्यालय पर प्रदर्शन

Wed, 08 Jan 2025 01:37 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Wed, 08 Jan 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
Demonstration at SP office against Bachhrayun police
अमरोहा।
विज्ञापन

घर में घुसकर मारपीट करने वाले आरोपियों से हमसाज होने का आरोप लगाकर पीड़ित परिवार ने एसपी कार्यालय पर बछरायूं पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया। पीड़ित रोडवेज के सेवानिवृत्ति चालक के खिलाफ क्रॉस केस दर्ज करने का आरोप लगाया। पीड़ितों ने केस की विवेचना किसी दूसरे विवेचक से कराने और मुकदमे में हत्या की कोशिश की धाराएं बढ़ाने की मांग की है।
बछरायूं क्षेत्र के मलेशिया गांव निवासी रोडवेज के सेवानिवृत्ति चालक राजपाल सिंह परिजनों के साथ एसपी कार्यालय पहुंचे और प्रदर्शन कर एसपी कुंवर अनुपम सिंह को शिकायतीपत्र दिया। कहा कि वह ठीक से चल नहीं पाते हैं। उनका गांव के ही चौखे सिंह से जमीन का विवाद चल रहा है। 24 दिसंबर को राजपाल सिंह खेत से घर लौट रहे थे।
विज्ञापन

रास्ते में चौखे सिंह ने धारदार हथियार से उन पर जानलेवा हमला कर दिया था। ग्रामीणों ने किसी तरह राजपाल को बचाया था। इसके बाद भी चौखे सिंह ने बेटे योगेंद्र सिंह के साथ मिलकर जान से मारने की धमकी दी। मारपीट की यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मामले में पुलिस ने राजपाल सिंह के चचेरे भाई रामभरोसे की ओर से मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों का आरोप है कि अब पुलिस ने आरोपियों से हमसाज होकर राजपाल सिंह व उनके परिजनों के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज कर ली। इतना ही नहीं दोनों मुकदमा की जांच एक ही दरोगा कर रहा है, जो आरोपियों से हमसाज हो गए है। फैसला करने के लिए दबाव बन रहा है। आरोप है कि पीड़ित राजपाल सिंह ने पूरी बात थानाध्यक्ष को बताई।

बावजूद इसके कोई कार्रवाई नहीं हुई। पीड़ित परिवार ने एसपी से अपने मुकदमे की विवेचना दूसरे विवेचक से कराने और ग्रामीणों के बयानों के आधार पर मुकदमे में हत्या की कोशिश की धारा बढ़ाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed