फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Demanded action against BSA from Basic Education Minister

Amroha News: बेसिक शिक्षा मंत्री से की बीएसए पर कार्रवाई की मांग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 16 Oct 2024 05:40 AM IST
विज्ञापन
Demanded action against BSA from Basic Education Minister
गजरौला (अमरोहा)।
विज्ञापन

सुल्तानठेर संविलियन विद्यालय के प्रधानाध्यापक संजीव कुमार की आत्महत्या के मामले में नामजद बीएसए के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग तेज हो गई है। ऑल इंडिया एनपीएस एम्पलॉयज फेडरेशन के प्रतिनिधिमंडल ने प्रधानाध्यापक के परिजनों से मुलाकात की। वहीं, फोन पर बेसिक शिक्षा मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह से बीएसए के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
फेडरेशन के राष्ट्रीय प्रवक्ता अंकुर त्रिपाठी विमुक्त के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल सोमवार दोपहर गजरौला के मोहल्ला सैफी नगर में प्रधानाध्यापक संजीव कुमार के परिजनों से मिला। परिजनों व विद्यालय के सेवानिवृत्त शिक्षक बुद्ध सिंह से घटनाक्रम की जानकारी ली। प्रधानाध्यापक के बेटे अनुज सिंह ने शिक्षक दंपती द्वारा किए जा रहे उत्पीड़न के बारे में बताया। बताया कि बीते साल शिक्षिकाओं के गले में सांप डालने वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।
विज्ञापन

जिसमें राघवेंद्र की भूमिका अहम थी, लेकिन अफसरों की डांट उनके पिता पर पड़ी थी। उसके पिता को आत्महत्या किए 14 दिन बीत गए, लेकिन पुलिस आरोपी शिक्षक दंपती को गिरफ्तार करने में नाकाम है। बीएसए पर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन पर समझौते का दबाव बनाया जा रहा है। इस दौरान अंकुर त्रिपाठी ने प्रदेश के बेसिक शिक्षामंत्री संदीप सिंह से बीएसए के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस दौरान सुबोध कुमार यादव, आनंद प्रिय, पंकज कुमार पाठक, विकास चंद शर्मा, वसीम अहमद, आशीष त्रिपाठी साथ रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदीप सिरोही बनाए गए सुल्तानठेर के प्रधानाध्यापक
गजरौला। सुल्तानठेर के संविलियन विद्यालय के प्रधानाध्यापक संजीव कुमार ने एक अक्तूबर की सुबह आत्महत्या कर ली। उनके बाद परिमा शर्मा को स्कूल का प्रधानाध्यापक बनाया। मगर, उन्होंने इस जिम्मेदारी को लेने से मना कर दिया था। विभागीय अफसरों को लिखकर दिया था कि वह प्रधानाध्यापक बनना नहीं चाहती हैं। इसके बाद वह मेडिकल लेकर अवकाश पर चली गईं। विभाग ने अब प्रदीप सिरोही को प्रधानाध्यापक बनाया। बीईओ आरती गुप्ता ने बताया कि स्कूल में ही कार्यरत शिक्षक प्रदीप सिरोही को सुल्तानठेर के संविलियन विद्यालय का प्रधानाध्यापक बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed