फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Demand to stop merger of council schools, submitted memorandum

Amroha News: परिषदीय स्कूलों के विलय पर रोक की मांग, सौंपा ज्ञापन

Fri, 04 Jul 2025 01:50 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Fri, 04 Jul 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
Demand to stop merger of council schools, submitted memorandum
अमरोहा। शासन ने कम छात्र संख्या वाले स्कूलाें के विलय की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जिले में 228 विद्यालयों के विलय किए जाने के आदेश जारी किए जा चुके हैं। इसके साथ शिक्षक संघ ने भी इसका विरोध शुरू कर दिया है। विलय की प्रक्रिया पर रोक लगाने की मांग के संबंध में उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ ने शिक्षक विधायक डॉ. हरी सिंह ढिल्लो को ज्ञापन सौंपते हुए इसे रोके जाने की संस्तुति किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

शिक्षक विधायक को सौंपे ज्ञापन में संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि प्रदेश में 150 से कम छात्र संख्या वाले प्राथमिक विद्यालय एवं 100 से कम छात्र संख्या वाले उच्च प्राथमिक विद्यालयों को प्रधानाध्यापक विहीन करते हुए हजारों प्रधानाध्यापकों को सरप्लस घोषित कर दिया गया है। इसके पहले भी एक ही परिसर में स्थित लगभग 20 हजार विद्यालयों का संविलियन करके प्राथमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों के पद समाप्त कर दिए गए हैं। कहा कि वर्तमान में चल रही स्कूलों के विलय करने की प्रक्रिया से जहां छात्रों से विद्यालयों की दूरी अधिक होगी, वहीं हजारों रसोइयों की सेवा भी समाप्त हो जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों द्वारा दवाब बनाकर जबरन स्कूलों के विलय का प्रस्ताव मांगा जा रहा है। जोकि बच्चों की शिक्षा के साथ पूरी तरह खिलवाड है। कहा कि शिक्षकों के साथ-साथ आमजन भी विद्यालयों के इस विलय की प्रक्रिया का विरोध कर रहा है। शिक्षक संघ ने शिक्षक विधायक से इस विलय की प्रक्रिया पर रोक लगाए जाने की संस्तुति किए जाने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष यशपाल सिंह, जिला मंत्री मुकेश चौधरी, हीरा सिंह, विवेक चौधरी, नीरज चौहान आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed