{"_id":"68376f94c2185f4bee00a2ac","slug":"demand-to-stop-consolidation-process-in-luhari-bhud-jpnagar-news-c-284-1-smbd1016-140823-2025-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: लुहारी भूड़ में चकबंदी प्रकिया रोकने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: लुहारी भूड़ में चकबंदी प्रकिया रोकने की मांग
Thu, 29 May 2025 01:48 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Thu, 29 May 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा/हसनपुर। गांव लुहारी भूड़ के ग्रामीणों का गांव में चल रही चकबंदी प्रक्रिया रोकने के लिए विरोध तेज हो गया है। रविवार को गांव में इस संबंध में एक पंचायत भी हुई थी। ग्रामीणों ने हसनपुर कोतवाली पहुंचकर चकबंदी लेखपाल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
बुधवार को ग्रामीण ट्रैक्टर-ट्राॅली लेकर डीएम कार्यालय पहुंचे। उन्होंने डीएम से गांव में चल रही चकबंदी प्रक्रिया रोक लगाने की मांग की। कहा. चकबंदी के कर्मचारी व अधिकारी सही से चकबंदी नहीं कर रहे। जिससे किसानों को नुकसान हो रहा है। इसके बाद ग्रामीण हसनपुर कोतवाली पहुंच गए।
गांव के हरिश्चंद्र ने कहा कि चकबंदी लेखपाल ग्रामीणों के विरोध के बाद भी जबरन चकबंदी प्रक्रिया को जारी रखने की कोशिश कर रहे हैं। पुलिस ने ग्रामीणों को समझाकर शांत कराया। इस मौके पर सतवीर उर्फ कलुआ, प्रधान पति राजपाल सिंह, पूर्व प्रधान जयपाल सिंह, पिंटू सिंह मास्टर, टीकम सिंह, नन्हें सिंह, ब्रजपाल सिंह और चंद्रपाल सिंह मौजूद रहे।