फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Demand to increase the age of Ayushman beneficiaries to 60 years

Amroha News: आयुष्मान के लाभार्थी के लिए उम्र 60 साल करने की मांग

Sat, 07 Jun 2025 02:22 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sat, 07 Jun 2025 02:22 AM IST
विज्ञापन
Demand to increase the age of Ayushman beneficiaries to 60 years
मंडी धनौरा (अमरोहा)।
विज्ञापन

ब्लॉक परिसर में भारतीय किसान यूनियन टिकैत की बैठक आयोजित हुई। इसमें आयुष्मान भारत का लाभ उठाने के लिए आयु सीमा 70 साल से कम कर 60 साल करने की मांग उठाई गई। साथ ही 60 साल की आयु पूरी कर चुके किसानों को पांच हजार रुपये प्रति माह पेंशन दिए जाने की मांग भी की।
प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक कुमार ने कहा कि बिजली विभाग के अफसरों व कर्मचारियों की मनमानी से किसान परेशान हैं। सिंचाई के लिए पर्याप्त बिजली नहीं मिल रही है। चेकिंग के नाम पर किसानों का शोषण किया जा रहा है। फुंके हुए ट्रांसफार्मर को बदलने के लिए किसानों पर ही दबाव बनाया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने बिजली अफसरों को चेतावनी दी कि कार्यशैली में सुधार न होने पर आंदोलन किया जाएगा। बैठक में खतौनी में अंश निर्धारण में हुई त्रुटियों को निशुल्क ठीक करने की मांग भी की गई। इस मौके पर रामवीर सिंह, बालेश त्यागी, सुरेंद्र सैनी, झूंडे सिंह, उपकार सिंह, राजवीर सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed