{"_id":"66f7316025ec928b16048a64","slug":"demand-to-improve-medical-and-education-services-in-rural-areas-jpnagar-news-c-284-1-smbd1011-126507-2024-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: ग्रामीण क्षेत्र में चिकित्सा और शिक्षा सेवाओं को दुरुस्त करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: ग्रामीण क्षेत्र में चिकित्सा और शिक्षा सेवाओं को दुरुस्त करने की मांग
विज्ञापन
मंडी धनौरा (अमरोहा)।
भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति की बैठक में प्रदेश सरकार से ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा व स्वास्थ्य सेवाओं को दुरुस्त करने की मांग की गई है। खादर क्षेत्र में बाढ़ की विभीषका से बचाव के लिए तटबंध के अधूरे पड़े निर्माण को पूरा कराने की मांग भी की गई है। मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन एसडीएम को सौंपा गया।
भाकियू लोकशक्ति की बैठक शुक्रवार को ब्लॉक परिसर में आयोजित हुई। बैठक में राष्ट्रीय सचिव सुमित नागर ने कहा कि खादर क्षेत्र में तटबंध का अधूरे पड़े निर्माण की वजह से हर साल ग्रामीणों को जान-माल का नुकसान होता है। उन्होंने प्रदेश सरकार से तटबंध का निर्माण पूरा कराने की मांग की। बैठक में ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य व शिक्षा सेवा को दुरुस्त किए जाने की मांग की ताकि ग्रामीणों को इसका लाभ मिले।
बैठक में चेकिंग के नाम पर बिजली विभाग द्वारा किए जा रहे शोषण पर रोक लगाने की मांग भी की गई। क्षेत्र में बुखार के प्रकोप के मद्देनजर ग्रामीण क्षेत्र में मच्छरमार दवा का छिड़काव कराने की मांग भी की गई है। प्रदेश की चीनी मिलों को 25 अक्तूबर से चालू करने व गन्ने का रेट 500 रुपये घोषित किए जाने की मांग की। इस मौके पर मुकेश सैनी, नीरज कुमार, जसवंत सिंह, मलखान सिंह, रामपाल सिंह आदि मौजूद थे।