फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Demand to declare the price of sugarcane as Rs 500 per quintal

Amroha News: गन्ने का मूल्य 500 रुपये प्रति क्विंटल घोषित करने की मांग

Tue, 12 Aug 2025 02:12 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Tue, 12 Aug 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
Demand to declare the price of sugarcane as Rs 500 per quintal
मंडी धनौरा। ब्लॉक परिसर में सोमवार को भारतीय किसान यूनियन असली की पंचायत आयोजित की गई। इसमें प्रदेश सरकार से आगामी पेराई सत्र के लिए गन्ने का रेट 500 रुपये प्रति क्विंटल घोषित करने की मांग की गई है। बैठक में लेखपालों को चेतावनी दी गई कि अंश निर्धारण के नाम पर किसानों का शोषण बंद करें।
विज्ञापन

मंडल अध्यक्ष डूंगर सिंह ने कहा कि इस साल भी सरकार ने गन्ने के रेट में कोई वृद्धि नहीं की। किसान को खेती से आय कम होती जा रही है। खेती में काम आने वाली वस्तुओं के दाम बढ़ते जा रहे हैं लेकिन गन्ने का रेट नहीं बढ़ाया गया। बैठक में सरकार से आगामी पेराई सत्र के लिए गन्ने का रेट 500 रुपये घोषित करने की मांग की गई। बैठक में राजस्व विभाग को चेतावनी दी गई कि यदि अंश निर्धारण का काम आगामी आठ सितंबर तक पूरा नहीं हुआ तो तहसील परिसर में बेमियादी धरना दिया जाएगा। जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सतपाल मलिक के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर खचेड़ू सिंह, सुरेश यादव, नरेश कुमार, देशराज सिंह, दिनेश प्रधान आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed