फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   demand of dowery

दहेज के लिए सैलून संचालक पर रिश्ता तोड़ने का आरोप

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 22 Feb 2021 01:19 AM IST
विज्ञापन
demand of dowery
अमरोहा। शादी से बीस दिन पहले सैलून संचालक ने दहेज के लिए रिश्ता तोड़ लिया। दहेज में आठ लाख रुपये की कार की डिमांड की। पीड़ित परिजनों ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

यह मामला नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के एक गांव का है। यहां पर चार भाई-बहन रहते हैं। बताते हैं कि उसकी मां की वर्षों पहले मौत हो चुकी है जबकि उसके पिता काफी समय से लापता है। फिलहाल इन बच्चों की परवरिश उनके परिवार के अन्य लोग करते हैं। आरोप के मुताबिक एक युवती का रिश्ता धनौरा थानाक्षेत्र के एक गांव में तय हुआ था। मंगेतर दिल्ली में सैलून चलाता है। सात मार्च को बरात आनी थी। युवती के भाई ने मंगेतर के नाम से ही मोटर साइकिल समेत 6 लाख रुपये का अन्य सामान की खरीदार लिया है लेकिन अब उसने दहेज की डिमांड बढ़ा दी है। उसने दहेज में आठ लाख रुपये की कार की मांग की है। कार नहीं देने पर सारे तोड़ने की धमकी दी थी। 15 फरवरी को शादी करने से साफ इनकार कर दिया। युवती के भाई ने नौगांवा सादात थाने में तहरीर देकर आरोपी मंगेतर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं समाज में बहन की मानहानि करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed