फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Demand for the arrest of the killer RPF personnel

हत्यारोपी आरपीएफ कर्मियों की गिरफ्तारी की मांग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jul 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
Demand for the arrest of the killer RPF personnel
ह सबमर्सिबल पंप मिस्त्री की हत्या आरोपी आरपीएफ कर्मियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर भीम आर्मी के पदाधिकारियों ने एसपी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। जल्दी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष प्रशांत सागर के नेतृत्व में तमाम लोग शनिवार को एसपी कार्यालय पहुंचे। यहां हत्यारोपी आरपीएफ कर्मियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए प्रदर्शन किया। एसपी को पत्र देकर बताया कि अमरोहा रेलवे स्टेशन से सटे मोहल्ला डाक बंगला पीरगढ़ प्रेम नगर निवासी सबमर्सिबल पंप मिस्त्री विनीत को आरपीएफ चौकी पुलिस ने 16 जुलाई की दोपहर साढ़े तीन बजे हिरासत में लिया था। इसके बाद रविवार की सुबह करीब छह बजे उसका शव रेलवे ट्रैक किनारे पड़ा मिला था। उसके शरीर पर चोट और नील के निशान थे। आरपीएफ कर्मियों ने बैरक में पीट-पीटकर हत्या विनीत की हत्या कर दी थी।
विज्ञापन

इस मामले में अमरोहा कोतवाली में आरपीएफ के चौकी प्रभारी वीरेंद्र सिंह बिष्ट, कांस्टेबल दिवाकर, संजू, उस्मान, देवेंद्र ठाकुर और दो अज्ञात के खिलाफ हत्या करने व साक्ष्य छिपाने के आरोप में एफआईआर दर्ज कराई गई थी लेकिन घटना के सात दिन बाद भी पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया है। इस दौरान राजेंद्र सिंह, ओमपाल, मुकेश, कल्लू, कांति, वीरवती, मुरारी लाल, संतोष और दिनेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed