फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Demand for stoppage of Faizabad and Ranikhet Express at Amroha

Amroha News: फैजाबाद और रानीखेत एक्सप्रेस के अमरोहा में ठहराव की मांग

Mon, 07 Jul 2025 02:12 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Mon, 07 Jul 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
Demand for stoppage of Faizabad and Ranikhet Express at Amroha
अमरोहा। अमरोहा दैनिक रेल यात्री समिति के पदाधिकारियों ने यात्रियों के लिए फैजाबाद, रानीखेत एक्सप्रेस व अन्य ट्रेनों के अमरोहा स्टेशन पर ठहराव की मांग की। उन्होंने इसको लेकर सांसद को ज्ञापन भी सौंका, जिसे सांसद ने जल्द रेलवे प्रबंधन को भेजने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


रविवार को समिति अध्यक्ष अभिषेक शर्मा के नेतृत्व में पदाधिकारी सांसद कंवर सिंह तंवर से मिले। उन्होंने कहा कि अमरोहा स्टेशन बी श्रेणी, उच्च आय, (लगभग 8.5 से नौ करोड़ सालाना) जिला मुख्यालय व आदर्श स्टेशन है। अमरोहा और आसपास से रोजाना हजारों की संख्या में रेलयात्री एवं दैनिक रेल यात्री रेल द्वारा आवागमन करते हैं।
विज्ञापन

उनकी मांग है कि फैजाबाद व रानीखेत एक्सप्रेस का ठहराव अमरोहा स्टेशन पर कराया जाए। प्रथम स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस का ठहराव अमरोहा में कराया जाए। मेरठ से चलकर लखनऊ जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस का भी ठहराव अमरोहा में हो। लाल कुंआ से बांद्रा टर्मिनल तक चलने वाली साप्ताहिक ट्रेन को प्रतिदिन कराया जाए, रेलवे स्टेशन से मुरादाबाद दिशा की ओर श्मशान घाट और भूरे खां शहीद की ओर जाने वाले मार्ग में अंडर पास बनाया जाए। सांसद से मिलने वालों में लखन रघुवंशी, पन्नालाल, होशियार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed