{"_id":"6ab82c41e811eb721e088bd5","slug":"demand-for-national-commission-for-women-probe-into-the-farmhouse-gang-rape-case-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-174015-2026-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: फार्म हाउस गैंगरेप मामले की राष्ट्रीय महिला आयोग से जांच की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: फार्म हाउस गैंगरेप मामले की राष्ट्रीय महिला आयोग से जांच की मांग
विज्ञापन
गजरौला। हसनपुर क्षेत्र के फार्म हाउस में हरियाणा निवासी युवती से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में भारतीय किसान यूनियन संयुक्त मोर्चा ने राष्ट्रीय महिला आयोग और डीजीपी को पत्र भेजकर निष्पक्ष और समयबद्ध जांच की मांग की है।
पत्र में बीएनएस की संबंधित धाराओं में कार्रवाई, फोरेंसिक साक्ष्यों के संरक्षण और संभावित सहयोगियों की भूमिका की जांच की मांग की गई है। दोषी पुलिस या प्रशासनिक कर्मियों पर विभागीय कार्रवाई तथा पीड़िता और उसके परिवार को चिकित्सा, कानूनी, मनोवैज्ञानिक और सुरक्षा सहायता देने की मांग भी की गई। संगठन ने हाईवे, राज्य मार्ग-51 और आसपास के संपर्क मार्गों पर संचालित फार्म हाउसों की जांच कराने की मांग रखी।
उधर, गांव पौसरा में राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश चौधरी की अध्यक्षता में हुई किसान पंचायत में घटना की निंदा करते हुए फार्म हाउसों की सुरक्षा व्यवस्था और वहां होने वाली गतिविधियों की जांच की मांग की गई। नरेश चौधरी ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा और गरिमा से समझौता नहीं किया जा सकता। उन्होंने फार्म हाउस की सुरक्षा व्यवस्था और उससे जुड़े सभी लोगों की भूमिका की जांच की मांग की। पंचायत में 21 सदस्यीय ग्राम कार्यकारिणी घोषित कर मुन्त्याज चौधरी को ग्राम अध्यक्ष बनाया गया। राष्ट्रीय मुख्य सचिव अरुण सिद्दू, प्रदेश अध्यक्ष इकबाल सैफी, जिला संरक्षक चौधरी चरण सिंह और जिला प्रभारी जगदेव सिंह मौजूद रहे।