फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Demand for early disclosure of theft in teacher's house

Amroha News: शिक्षिका के घर हुई चोरी का जल्द खुलासा करने की मांग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jun 2024 03:44 AM IST
विज्ञापन
Demand for early disclosure of theft in teacher's house
गजरौला। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ और पूर्व विधायक हरपाल सिंह ने इंस्पेक्टर से मिल कर शिक्षिका के घर हुई चोरी के जल्द से जल्द खुलासा किए जाने की मांग की। कहा कि जल्द खुलासा नहीं किया गया तो शिक्षक आंदोलन को मजबूर होंगे। इंस्पेक्टर ने जल्द खुलासा करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


सोमवार को संघ के प्रदेशीय एकाउंटेंट एवं जिलाध्यक्ष यशपाल सिंह के नेतृत्व में शिक्षक-शिक्षिकाएं गजरौला थाने पहुंचे। उनके साथ पूर्व विधायक एवं पालिकाध्यक्ष पति हरपाल सिंह भी थे। सभी ने इंस्पेक्टर हरीशवर्धन सिंह से मिल कर कहा कि विजय नगर मोहल्ला निवासी शिक्षिका रेखा रानी के घर चोरी को कई दिन बीत गए, लेकिन पुलिस अभी तक खुलासा नहीं कर पाई है, जबकि सीसीटीवी कैमरे में चोरों की तस्वीर कैद हो गई। शिक्षकों ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि जल्द खुलासा नहीं किया गया ताे वह आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे। इस मौके पर जितेंद्र सिंह, डॉ.पृथ्वी सिंह, रेखा रानी, चेतेंद्र सिंह, सर्वेश पंवार, पंकज शर्मा, संजीव कुमार, कमल शर्मा, रवि चौधरी, उमेश सिद्धू, जसवीर सिंह, गोपाल सिंह, ओम प्रकाश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed