{"_id":"68279f43368288ccb3054644","slug":"demand-for-construction-of-speed-breakers-on-main-intersections-on-bypass-road-jpnagar-news-c-284-1-smbd1011-140037-2025-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: बाईपास मार्ग पर मुख्य चौराहों पर स्पीड ब्रेकर बनवाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: बाईपास मार्ग पर मुख्य चौराहों पर स्पीड ब्रेकर बनवाने की मांग
Sat, 17 May 2025 01:55 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Sat, 17 May 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
मंडी धनौरा (अमरोहा)।
बाईपास मार्ग पर स्थित मुख्य चौराहों पर स्पीड ब्रेकर नहीं होने से दुर्घटना की आशंका बनी रहती हैं। लोगों ने मुख्य चौराहों पर स्पीड ब्रेकर बनाए जाने की मांग की है। साथ ही होली पार्क पर चौराहे पर अवैध रूप से खड़े होने वाले ई-रिक्शाओं को हटाने की मांग की है।
बाईपास मार्ग पर शेरपुर चुंगी चौराहा, कलाली चौराहा व महादेव चुंगी चौराहा व्यस्त रहता है। स्टेट हाइवे होने के कारण इस मार्ग से काफी वाहन गुजरते हैं। मुख्य चौराहों के पास स्पीड ब्रेकर या रम्बल स्टि्रप्स नहीं होने से वाहन तेज गति से आते हैं। तीनों चौराहों के पश्चिम दिशा में कई स्कूल-कॉलेज व धार्मिक स्थल हैं। महादेव चुंगी व कलाली चुंगी चौराहे पर पुलिसकर्मी की भीतैनाती नहीं है। पूर्व में भी महादेव चुंगी व शेरपुर चुंगी चौराहे पर कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं।
होली पार्क चौराहे पर भी ई रिक्शाओं के बेतरतीब खड़े होने की वजह से हर समय दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। शहर के भीतर से गजरौला दिशा की ओर जाने वाले लोगों को बाईपास मार्ग से आने वाले वाहनों से टक्कर का खतरा रहता है। नवदुर्गा मंदिर के महंत हरिओम त्रिवेदी व लायंस कन्या इंटर कॉलेज के पूर्व प्रबंधक पवन गुप्ता ने बाईपास मार्ग पर स्थित मुख्य चौराहों पर स्पीड ब्रेकर बनाए जाने की मांग की है।