{"_id":"683e07555a330a358a0c8d8c","slug":"demand-for-construction-of-pensioners-room-from-the-treasurer-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-141098-2025-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: कोषाधिकारी से पेंशनर्स कक्ष निर्माण की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: कोषाधिकारी से पेंशनर्स कक्ष निर्माण की मांग
Tue, 03 Jun 2025 01:49 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Tue, 03 Jun 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। पेंशनर्स एसोसिएशन के पदाधिकारी जिला अध्यक्ष अनूप सिंह पैसल के नेतृत्व में वरिष्ठ कोषाधिकारी कुंदन कुमार झा से मिले। उन्होंने पेंशनर्स कक्ष निर्माण के लिए शासन को प्रस्ताव भिजवाने के लिए मांग पत्र सौंपा।
वरिष्ठ कोषाधिकारी ने आश्वासन दिया कि वह अन्य जनपद जिनमें अभी वर्तमान में इन कक्ष का निर्माण कराया गया है, जैसे रायबरेली, मेरठ, सहारनपुर आदि से जानकारी कर भेजे गए प्रस्ताव की प्रति मंगवा कर शीघ्र ही शासन को यह प्रस्ताव भिजवा देंगे। सभी ने उनका आभार व्यक्त किया। इस दौरान शिवेंद्र सिंह चिकारा, राजेंद्र सिंह राणा, अमीपाल सिंह, शिशुपाल सिंह, सोमदत्त सिंह आदि मौजूद रहे।
उधर, कृष्णवीर सिंह कृषि विभाग के संबंध में भी बात हुई। बताया कि उनकी सेवा पुस्तिका कोषाधिकारी को उनके वेतन निर्धारण की जांच के लिए कृषि विभाग द्वारा भेजी हुई है, जो अभी तक वापस जांच कर नहीं जा पाई है। इस पर कोषाधिकारी ने कहा कि अगले सप्ताह तक यह जांच कराकर विभाग को अवश्य भिजवा देंगे। कोषाधिकारी ने बताया कि 12 जून को मुरादाबाद आयुक्त कार्यालय में पेंशन अदालत का आयोजन हो रहा है। किसी भी पेंशनर्स की कोई समस्या हो तो वह इस अदालत में अपना प्रार्थनापत्र देकर अपना समाधान करा सकते हैं। संवाद