फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Demand for construction of Ganga bridge on Paurara Ghat

Amroha News: पौरारा घाट पर गंगा पुल निर्माण की मांग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 07 Jun 2025 02:25 AM IST
विज्ञापन
Demand for construction of Ganga bridge on Paurara Ghat
रहरा (अमरोहा)।
विज्ञापन

भारतीय किसान संघ की बैठक का आयोजन गांव पौरारा में किया गया। जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश शर्मा ने कहा कि पौरारा गंगा घाट पर पुल निर्माण की बहुत आवश्यकता है। वहां पर पुल का निर्माण कराया जाए। पुल नहीं होने से स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

बिजली विभाग पर घरेलू मीटरों में अनियमित बिल जारी करने का आरोप लगा। कहा कि खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा कई पात्र राशन कार्ड धारकों के कार्ड निरस्त कर दिए गए हैं। लेखपालों द्वारा गांवों में अंश बंटवारा गलत तरीके से किया गया है। किसानों ने मांग की है कि प्रत्येक गांव में कैंप लगाकर इसे सही किया जाए। क्षेत्र में आवारा पशुओं की समस्या से किसान परेशान हैं। इन पशुओं को गौशाला भेजने के लिए विशेष अभियान चलाने की जरूरत हैं। इस मौके पर पंडित अखिलेश शास्त्री, मुकेश ठाकुर, राहुल, दिनेश, राजेश सैनी, ओमपाल सिंह, राजेश्वर, रामवीर, अमित चंद, लक्ष्मी नारायण गिरी, तेजराम सैनी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed