{"_id":"671187cce8694549b40ace94","slug":"demand-for-cbi-investigation-into-the-death-of-student-due-to-acid-attack-jpnagar-news-c-284-1-smbd1016-127797-2024-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: तेजाब डालने से छात्रा की मौत की जांच सीबीआई से कराने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: तेजाब डालने से छात्रा की मौत की जांच सीबीआई से कराने की मांग
विज्ञापन
हसनपुर (अमरोहा)।
रहरा थाना क्षेत्र के गांव में कक्षा आठ की छात्रा की तेजाब डालकर हत्या करने के मामले की जांच ग्रामीणों ने सीबीआई से कराने की मांग की है। उन्होंने सीओ मिलकर कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। हालांकि, पुलिस ने मामले में गांव के ही पिता-पुत्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है।
रहरा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किसान की 13 वर्षीय बेटी छह अक्तूबर की रात करीब तीन बजे लघुशंका के लिए उठी थी। इसी दौरान किसी ने दरवाजा पर आवाज लगाई। छात्रा ने दरवाजे खोला था। आरोप है कि गांव के ही पिता-पुत्र ने छात्रा को अगवा कर खेत में ले गए थे। कुछ समय बाद छात्रा झुलसी हुई हालत में घर पहुंची थी। जिसकी मेरठ के अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर गांव के ही पिता-पुत्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके जेल भेजा गया था।
इसी प्रकरण के संबंध में बृहस्पतिवार को ग्रामीण सीओ दीप कुमार पंत के कार्यालय पहुंचे। ग्रामीणों ने सीओ को 25 शपथपत्र प्रस्तुत किए। जिसमें मांग की गई कि प्रकरण की सीबीआई से जांच कराई जाए। पिता-पुत्र पर की गई कार्रवाई जल्दबाजी में की गई है। मांग करने वालों में भोजराम, अतर सिंह, अशोक, हेम सिंह, रूप किशोर, महेंद्र सिंह, दिनेश, मान सिंह, मनोज कुमार, नरोत्तम प्रकाश, हरेंद्र सिंह, मोहनलाल, मुनेश, विनोद, ओम शरण रहे। सीओ ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।