फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Demand for arrest of accused of murderous attack on BJP leader

Amroha News: भाजपा नेता पर जानलेवा हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

Thu, 10 Apr 2025 01:48 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Thu, 10 Apr 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
Demand for arrest of accused of murderous attack on BJP leader
अमरोहा। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष विनोद कुमार मौर्य पर जानलेवा हमला करने के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर परिजनों ने बुधवार को एसपी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। शिकायतीपत्र देकर फरार चल रहे दो आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन

अमरोहा के मोहल्ला अहमदनगर निवासी विनोद कुमार मौर्य भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष हैं। सोमवार रात 11:30 बजे विनोद कुमार हिंदू इंटर कॉलेज अमरोहा की ओर से घर जा रहे थे। रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे मोहल्ला बड़ी बेगम सराय निवासी सफाई कर्मचारी नीरज ने अपने दो भतीजे के साथ मिलकर विनोद कुमार मौर्य पर हमला कर दिया। लोहे की रॉड व धारदार हथियार से जान से मारने की नीयत कई वार किए। विनोद कुमार लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गए थे। परिजनों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। मामले में पुलिस ने साहिल राही को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

उधर, सोमवार को भाजपा नेता के परिजन एसपी कार्यालय पर पहुंचे। बताया कि घटना का मुख्य आरोपी नीरज जिला पंचायत में सफाईकर्मी के पद से सस्पेंड हो चुका है। जिस वजह से नीरज विनोद कुमार से रंजिश रखता है। कई बार पहले भी जान से मारने की धमकी दे चुका है। इसके लिए नीरज और उसके दूसरे साथी को जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article