फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   demand ahir regiment in militry

यादव समाज ने रैली निकाल उठाई सेना में अहीर रेजिमेंट की मांग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 13 Apr 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
demand ahir regiment in militry
गजरौला। यादव समाज के लोगों ने रैली निकाल कर सेना में संयुक्त अहीर रेजिमेंट के गठन की मांग उठाई। इस दौरान नारेबाजी करते हुए आवाज बुलंद की कि 1857 की क्रांति से लेकर स्वतंत्रता संग्राम में अंग्रेजों को मुंहतोड़ जवाब देने वाली अहीर कौम की रेजिमेंट बनाई जाए। धनौरा में जाकर एसडीएम को रक्षामंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

यादव समाज के लोग मंगलवार सुबह 11 बजे रमाबाई आंबेडकर राजकीय महाविद्यालय में एकत्र हुए। हाथों में अपनी मांग का बैनर और जय यादव जय माधव लिखा पीले रंग का झंडे ले रखा था। रैली में शामिल लोगों का कहना था कि यादव समाज के लोग बहुत बड़ी संख्या में सेना में हैं। देश की सबसे लड़ाकू एवं मार्शल कौम अपने हक से वंचित है। नारेबाजी कर रहे लोगों ने कहा कि कानपुर में 1857 की क्रांति में अंग्रेजों से लड़ते हुए अहीर समाज के हजारों लोग शहीद हो गए। समाज का गौरवशाली इतिहास रहा है। कारगिल युद्ध में बुलंदशहर के गुलावठी निवासी योगेंद्र यादव ने अदम्य वीरता का परिचय दिया। जिसके चलते उनको परमवीर चक्र दिया गया। समाज के युवाओं को देश सेवा का मौका मिले, इसके लिए अन्य रेजिमेंट की तरह संयुक्त अहीर रेजिमेंट भी होनी चाहिए। महाविद्यालय से शुरू हुई रैली इंद्रा चौक से होते हुए धनौरा पहुंची। यहां एसडीएम अरुण कुमार को देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के नाम अपना ज्ञापन सौंपा। ललित यादव, मोहित यादव, सुनील यादव, डॉ. जितेंद्र यादव, जितांबर यादव, सचिन यादव, नीरज यादव, अरुण यादव, विकास यादव, रोहित यादव, कपिल यादव, जितेंद्र यादव, अनिल यादव, विजयपाल यादव, अमित यादव, बंटी यादव, सत्येंद्र यादव, सतपाल यादव, विवेक यादव, विपिन यादव, प्रवीण यादव, मोनू यादव, राकेश यादव, हरिओम यादव, महेंद्र यादव, रविंद्र यादव, गजेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed