फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Delhi blast: Hasanpur DTC conductor Ashok Kumar dies in Delhi blast, mourning in family

Delhi blast: दिल्ली विस्फोट में हसनपुर के डीटीसी परिचालक अशोक कुमार की मौत, परिवार में मातम

Tue, 11 Nov 2025 12:20 AM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, हसनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हसनपुर Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 11 Nov 2025 12:20 AM IST
सार

दिल्ली के लाल किले के पास हुए विस्फोट में हसनपुर क्षेत्र के गांव मंगरौला निवासी और डीटीसी बस परिचालक अशोक कुमारकी मौत हो गई। अशोक दिल्ली के जगतपुर में पत्नी और तीन बच्चों के साथ रहते थे।  

विज्ञापन
Delhi blast: Hasanpur DTC conductor Ashok Kumar dies in Delhi blast, mourning in family
दिल्ली ब्लास्ट में अमरोहा युवक की मौत - फोटो : संवाद

विस्तार

दिल्ली के लाल किले के पास हुए विस्फोट में हसनपुर क्षेत्र के गांव मंगरौला निवासी अशोक कुमार (34) की भी मौत हो गई है। दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) की बस में परिचालक के पद पर कार्यरत अशोक की मौत की खबर मिलते ही गांव मंगरौला शोक की लहर दौड़ गई है।

विज्ञापन


अशोक कुमार स्वर्गीय जगवंश सिंह के छोटे बेटे थे और अपने पीछे पत्नी और तीन बच्चों (दो बेटियां और एक बेटा) को छोड़ गए हैं। नौकरी लगने के बाद से अशोक दिल्ली के जगतपुर में परिवार के साथ रह रहे थे।
विज्ञापन


उनकी मां सोमवती बड़े भाई सुभाष के साथ गांव में रहती हैं। अशोक के पिता की कई वर्ष पहले ही मौत हो चुकी है। करीब 10 साल पहले डीटीसी में नौकरी मिलने से पहले अशोक गांव में दूध बेचने का काम भी करते थे और हसनपुर में दूध बेचकर परिवार का भरण-पोषण करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकारी नौकरी मिलने के बाद उन्होंने यह काम छोड़ दिया और दिल्ली चले गए थे। अशोक की इस असामयिक और दुखद मौत से उनके घर में मातम छाया हुआ है।

विस्फोट में हुई अशोक की मौत से न सिर्फ उनका परिवार बल्कि पूरा गांव सदमे में है। उनकी पार्थिव देह के गांव पहुंचने का इंतजार किया जा रहा है, ताकि अंतिम संस्कार किया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed