फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   D.El.Ed exam: 376 students left the paper in both the shifts

डीएलएड परीक्षा : दोनों पाली में 376 ने छोड़ा पेपर

Wed, 29 Oct 2025 02:34 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Wed, 29 Oct 2025 02:34 AM IST
विज्ञापन
D.El.Ed exam: 376 students left the paper in both the shifts
अमरोहा। जिला शिक्षा व प्रशिक्षण संस्थान द्वारा डीएलएड के पहले सेमेस्टर की परीक्षा दूसरे दिन भी शांतिपूर्वक संपन्न हुई। दूसरे दिन अलग-अलग पालियों में गणित, विज्ञान व सामाजिक अध्ययन का पेपर हुआ। बुधवार को पहले सेमेस्टर की परीक्षाएं समाप्त हो जाएंगी। इसके बाद बृहस्पतिवार से तीसरे सेमेस्टर की परीक्षाएं शुरू होंगी। बुधवार को सुबह और दोपहर की पाली में 376 परीक्षाथियों ने पेपर छोड़ दिया।
विज्ञापन

डीएलएड परीक्षा जिले में शांतिपूर्वक आयोजित की जा रहीं हैं। पहले सेमेस्टर की परीक्षा के लिए चार व तीसरे सेमेस्टर की परीक्षा के लिए कुल तीन केंद्र बनाए गए हैं। मंगलवार को चारों केंद्रों पर तीन पालियों में परीक्षाओं का आयोजन किया गया। डायट की प्राचार्या शाहीन ने बताया कि 27 अक्तूबर से डीएलएड की परीक्षा का आयोजन चल रहा है।
विज्ञापन

दूसरे दिन भी चारों परीक्षा केंद्रों पर पहले सेमेस्टर की परीक्षा आयोजित हुई। पहली पाली में विज्ञान, दूसरी में गणित व तीसरी पाली में सामाजिक अध्ययन का पेपर हुआ। उन्होंने बताया कि 1644 पंजीकृत परीक्षार्थियों के सापेक्ष 1458 ने परीक्षा दी व 186 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे जबकि दूसरी पाली में 1673 के सापेक्ष 1483 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी व 190 अनुपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि तीसरे सेमेस्टर की परीक्षा 30 अक्तूबर से तीन परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed