फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Debris was removed from the stepwell for five hours, digging work stopped

Amroha News: बावड़ी से पांच घंटे तक हटाया गया मलबा, खोदाई का कार्य बंद

Sat, 04 Jan 2025 01:12 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sat, 04 Jan 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
Debris was removed from the stepwell for five hours, digging work stopped

विज्ञापन
चंदौसी। मुस्लिम बहुल मोहल्ला लक्ष्मणगंज में मिली बावड़ी को अस्तित्व में लाने के लिए चल रहा खोदाई का कार्य सर्दी के बढ़ने के साथ शुक्रवार को बंद रहा। हालांकि, नगर पालिका के कुछ ही मजदूर मौके पर पहुंचे और पहली मंजिल पर एक ओर के गलियारे का लिंटर टूटने से इकट्ठा हुआ मलबा उठाने का ही कार्य किया गया। सिर्फ पांच घंटे कार्य करने के बाद काम बंद कर दिया गया।

शुक्रवार को सुबह करीब साढ़े सात बजे बावड़ी की खोदाई के लिए कुल 10-15 मजदूर मौके पर पहुंचे। यहां पहली मंजिल की दायीं ओर के गलियारे का लिंटर टूटने से मलबा उठाया गया। ये कार्य करीब एक बजे तक ही चला। इसके बाद काम बंद कर दिया गया। जबकि कुआं स्थल पर खोदाई नहीं की गई। शाम चार बजे तक पीएसी तैनात रही। पीएसी के जाने के बाद लोगों ने बावड़ी पहुंचना शुरु कर दिया। अंधेरा होने तक लोग बावड़ी देखने आते रहे। सेनेटरी इंस्पेक्टर प्रियंका सिंह ने बताया कि शुक्रवार को कुछ ही घंटे मलबा उठाने का काम किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed