{"_id":"636161963b25fb2d644fe676","slug":"death-threat-to-shia-cleric-maulana-mujtaba-jpnagar-news-mbd445995879","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिया धर्मगुरु मौलाना मुजतबा को जान से मारने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिया धर्मगुरु मौलाना मुजतबा को जान से मारने की धमकी
विज्ञापन
भाजपा और आरएसएस का समर्थन करने पर उलमा फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष व शिया धर्मगुरु मौलाना कोकब मुजतबा को फोन कर जान से मारने की धमकी मिली है। धमकी देने वाले ने कहा भाजपा और आरएसएस के समर्थन में कार्यक्रम करते हो, तुम्हारा अंजाम बुरा होगा। मौलाना ने एसपी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
नौगावां सादात के मोहल्ला शाहफरीद निवासी मौलाना कोकब मुजतबा शिया धर्मगुरु हैं। वह उलमा फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं। पिछले दिनों उन्होंने कस्बे में कई बड़े कार्यक्रम भी आयोजित कराए थे जिनमें केंद्र सरकार द्वारा किए गए कार्यों की खुले मंच से तारीफ की गई थी। पीएफआई और आतंकवाद के खिलाफ कांफ्रेंस और जलसे आयोजित किए।
मौलाना कोकब मुजतबा का आरोप है कि 27 अक्तूबर को उनके मोबाइल पर एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने उन्हें मुसलमान विरोधी बताते हुए धमकी देना शुरू कर दिया। भाजपा और आरएसएस का समर्थन करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए कहा कि तुम्हारी हरेक गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। हमें सब मालूम है कि आप कहां जाते हैं, कहां बैठते हैं। आरएसएस व भाजपा के एजेंट न बनें। क्या मोदी, क्या अमित शाह। सुधर जाएं, वरना आपका पता नहीं चलेगा। तुम्हारा अंजाम बुरा होगा। धमकी देने वाले ने किसी आतंकी संगठन का नाम तो नहीं लिया। धमकी मिलने के बाद मौलाना कोकब मुजतबा और उनके परिजनों में दहशत का माहौल है। मौलाना कोकब ने अपने आगामी सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं। उन्होंने एसपी आदित्य लांग्हे को शिकायती पत्र देकर धमकी देने वालों को गिरफ्तार करने की मांग की है।
विज्ञापन
सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने बताया कि धमकी वाला ऑडियो करीब 3 मिनट 33 सेकेंड का है। इसकी जांच कराई जा रही है। जल्दी ही स्थिति स्पष्ट कर कार्रवाई की जाएगी।