फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Death of newly married, dowry murder case filed against ten including husband

नवविवाहिता की मौत, पति समेत दस पर दहेज हत्या का केस दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jun 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
Death of newly married, dowry murder case filed against ten including husband
सैदनगली के कुंदरकी भूड़ में नवविवाहिता की मौत के बाद जमा भीड़ एवं पुलिस। - फोटो : HASANPUR
सैदनगली(अमरोहा)। थाना क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में नवविवाहिता की मौत हो गई। शव कमरे में पड़ा मिला। मायके वालों ने दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया है। फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम ने भी जांच की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पिता की तहरीर पर पति और निजी स्कूल के प्रबंधक ससुर समेत दस लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन

थाना इलाके के गांव कुंदरकी भूड़ निवासी सुमित त्यागी की शादी करीब दिसंबर 2021 में जनपद संभल के एचौड़ा कंबोह थाना क्षेत्र के गांव पेली सतुपुरा निवासी दिनेश की बेटी अंशु त्यागी के साथ हुई थी। बताते हैं दंपति के बीच काफी समय से दहेज को लेकर अनबन चल रही थी। शनिवार की रात को 26 वर्षीय नवविवाहिता अंशु की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव कमरे में पड़ा मिला। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे मायके वालों ने ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज के लिए बेटी की गला दबाकर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन

जानकारी मिलते ही थाने से इंस्पेक्टर अरिहंत सिद्धार्थ पुलिस बल के साथ पहुंच गए। हंगामा कर रहे लोगों को शांत करने का प्रयास किया। इसके बाद सीओ ने भी घटनास्थल पर जाकर मामले की जांच की। मायके वालों को समझा कर शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने मृतका के पिता दिनेश त्यागी की तहरीर पर पति सुमित त्यागी, सास सुनीता त्यागी, ससुर निजी विद्यालय के प्रबंधक सुखवीर त्यागी, जेठानी ज्योति, जेठ पुनीत व राजीव, देवर नीरज व उपेंद्र, ननद नैनसी व मामा ललित के खिलाफ दहेज के लिए हत्या के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
दो बेटियों की सगे भाइयों से की थी शादी
सैदनगली। जनपद संभल निवासी दिनेश ने अपनी दो बेटियों की शादी कुंदरकी भूड़ निवासी सुखवीर त्यागी के दो बेटों से छह माह पूर्व की थी। बड़ी बेटी अंशु की शादी सुमित के साथ की थी, जबकि छोटी बेटी आंचल की शादी सुमित के छोटे भाई नीरज के साथ हुई थी। आरोप है कि दोनों भाई नोएडा में काम करते हैं। आरोप है कि दहेज के लिए दोनों बेटियों के साथ आए दिन मारपीट की जाती थी। कई बार बेटियों ने इसकी शिकायत की। लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। संवाद

-विवाहिता की मौत के मामले में पिता की तहरीर पर पति समेत दस लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
-सतीशचंद्र पांडेय, सीओ हसनपुर

मृतका अंशु त्यागी का फाइल फोटो

मृतका अंशु त्यागी का फाइल फोटो- फोटो : HASANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed