फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Death of mother and newborn in private hospital, allegations of negligence, uproar

Amroha News: निजी अस्पताल में प्रसूता और नवजात की मौत, लापरवाही का आरोप, हंगामा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 15 Oct 2023 02:05 AM IST
विज्ञापन
Death of mother and newborn in private hospital, allegations of negligence, uproar
हसनपुर। निजी अस्पताल में नवजात व प्रसूता की मौत हो गई। इससे गुस्साए परिजनों ने अस्पताल संचालक पर उपचार में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। मामले में पुलिस ने अस्पताल संचालक समेत दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

थाना सैदनगली क्षेत्र के गांव तरारा खुर्द निवासी कुलदीप कुमार की 22 वर्षीय पत्नी संतरेश को नौ सितंबर की रात प्रसव पीड़ा हुई थी। देर रात उसे नगर में बाइपास मार्ग पर स्थित ट्रू यशदान नर्सिंग होम में भर्ती कराया था। कुलदीप ने बताया कि अस्पताल संचालक ने संतरेश के बड़े ऑपरेशन से बच्चा होने की बात कही। उसके कहने पर चिकित्सक ने महिला का ऑपरेशन कर दिया। इस दौरान महिला ने बच्चे को जन्म दिया। लेकिन जन्म के दो घंटे बाद ही नवजात की मौत हो गई। प्रसव के बाद महिला की भी हालत बिगड़ गई। उसे दूसरे अस्पताल में ले जाने का प्रयास किया। लेकिन अस्पताल संचालक ने रेफर नहीं किया।
विज्ञापन

शुक्रवार की मध्यरात्रि को महिला की मौत हो गई। शनिवार की सुबह को मौत की सूचना मिलने पर कुलदीप के परिजनों और रिश्तेदार मौके पर पहुंच गए। अस्पताल संचालक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। अस्पताल संचालक पर जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल करने का भी आरोप लगाया। अस्पताल में हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस पहुंच गई। हंगामा कर रहे लोगों को शांत कराया। पुलिस को देख अस्पताल संचालक व स्टाफ मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ अरुण कुमार ने बताया कि पति कुलदीप की तहरीर के आधार पर मामले में अस्पताल संचालक डाॅ. मोबीन तथा डाॅ. सुधा के खिलाफ आईपीसी की धार 304 ए, 504 और एससी, एसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed