फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Death of Gajraula's married woman admitted in Delhi, accused of murder

दिल्ली में भर्ती गजरौला निवासी विवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 26 Mar 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Death of Gajraula's married woman admitted in Delhi, accused of murder
दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती गजरौला निवासी विवाहिता की उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतका के मायके वालों का आरोप है कि दहेज में पांच लाख रुपये व बोलेरो की मांग पूरी नहीं होने पर गले में रस्सी का फंदा डाल कर जान से मारने की कोशिश की गई थी।
विज्ञापन

पाकबड़ा थाना क्षेत्र के मिलक मोढ़ा निवासी रीतू की शादी 14 साल पूर्व गजरौला के सरस्वती विहार निवासी युवक के साथ हुई थी। मायके वालों का आरोप है कि ससुराल वाले कम दहेज बताकर उसे प्रताड़ित करते थे। काफी समय से पांच लाख रुपये व बोलेरो की मांग कर रहे थे। मांग पूरी नहीं होने पर बीती आठ मार्च को ससुराल वालों ने उसे फंदा लगाकर जान से मारने की कोशिश की थी। हालत बिगड़ जाने पर उसे अमरोहा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां हालत गंभीर होने के कारण रेफर कर दिया गया था। दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में उसका उपचार चल रहा था। शनिवार की सुबह उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। दिल्ली में ही उसका पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। थानाध्यक्ष विनय कुमार का कहना है कि मृतका के परिजन दहेज के लिए उसकी हत्या का आरोप लगा रहे हैं। उनके कहने पर दिल्ली में ही पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed