फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Death of corona infected elderly, 151 more including five health workers found infected

कोरोना संक्रमित बुजुर्ग की मौत, पांच स्वस्थ्य कर्मियों समेत 151 और मिले संक्रमित

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jan 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Death of corona infected elderly, 151 more including five health workers found infected
जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार बढ़ती जा रही है। गुरुवार को एक कोरोना संक्रमित बुजुर्ग की मौत हो गई। उन्हें 11 जनवरी को मुरादाबाद के टीएमयू में भर्ती कराया गया था। गुरुवार की रात आरटीपीसीआर लैब से आई जांच रिपोर्ट में 114 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। जबकि 32 लोग एंटीजन और 5 ट्रूनेट की जांच में पॉजिटिव आए हैं। संक्रमितों में पांच स्वास्थ्य कर्मियों, छह किशोर और 42 महिलाएं शामिल हैं। 151 केस और सामने आने के बाद इस लहर में मिले संक्रमितों की संख्या 1390 हो गई है। वहीं मरने वालों की संख्या दो हो गई है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. संजय अग्रवाल ने बताया कि 18 से 20 जनवरी तक के आरटीपीसीआर सैंपलों की जांच रिपोर्ट गुरुवार की रात आई थी। जिसमें सबसे ज्यादा मरीज अमरोहा ब्लाक क्षेत्र में 64, जोया 17, हसनपुर 21, धनौरा 33, गजरौला में 14 और रहरा क्षेत्र में 2 लोग पॉजिटिव मिले हैं। संक्रमितों में पांच स्वास्थ्य कर्मियों, बैंक कर्मचारी, मां-बेटा, 6 किशोर, 42 महिलाएं और चालीस से 80 साल तक के 45 लोग शामिल हैं। इस लहर में कोरोना के मरीजों की संख्या 1390 हो गई है। सभी मरीजों को होम आइसोलेट किया गया है। उन्होंने बताया कि हसनपुर, गजरौला, मंडी धनौरा, जोया, रहरा और जिला अस्पताल में 1057 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। जिसमें 435 लोगों की एंटीजन जांच कराई गई। जबकि 616 लोगों के सैंपल आरटीपीसीआर जांच के लिए भेजे गए हैं।
विज्ञापन

गुरुवार को 117 लोग स्वस्थ्य हो गए हैं। फिलहाल अब 755 केस एक्टिव चल रहे हैं। सीएमओ ने बताया कि तीन मरीज मुरादाबाद के टीएमयू में भर्ती थे। जिसमें अमरोहा क्षेत्र के रहने वाले 80 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई है। वह ब्लड प्रेशर और शुगर की बीमारी से भी ग्रस्त चल रहे थे। उन्हें 11 जनवरी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कोविड प्रोटोकॉल के तहत उनका अंतिम संस्कार कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed