{"_id":"6265ac4e33816c4415773ef8","slug":"death-of-contract-worker-due-to-current-relatives-jammed-dhanaura-news-mbd4258524139","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट से संविदा कर्मी की मौत, परिजनों ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट से संविदा कर्मी की मौत, परिजनों ने लगाया जाम
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गांव दासपुर माफी में संविदा बिजलीकर्मी की करंट लगने से मौत हो गई। वह तकनीकी खराबी ठीक करने के लिए खंभे पर चढ़ा था। परिजनों ने शटडाउन के बावजूद आपूर्ति शुरू करने का आरोप लगाया। आरोपी कर्मचारियों व मुआवजे की मांग को लेकर परिजनों ने शव को तहसील के बाहर जाम लगा दिया। मौके पर आए एसडीएम ने कार्रवाई व मुआवजा दिलाने का आश्वासन देकर जाम खुलवाया।
दासपुर माफी निवासी सुनील कुमार पुत्र चमन सिंह उम्र 24 साल कुआखेड़ा बिजलीघर पर संविदा कर्मचारी के रूप में काम करता है। शनिवार की शाम छह बजे गांव के एक ट्रांसफार्मर को ठीक करने के लिए बिजली खंभे पर चढ़ा था। उसने बिजलीघर पर तैनात कर्मचारी को शटडाउन के लिए फोन किया था। परिजनों का आरोप है कि शटडाउन कंफर्म होते ही सुनील खंभे पर चढ़ गया। खंभे पर चढ़ते ही उसे जोरदार झटका लगा और वह नीचे आ गिरा। वह बुरी तरह झुलस गया था और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों ने पोस्टमार्टम के बाद सुनील के शव को तहसील के बाहर सड़क पर रख कर जाम लगा दिया। जाम की सूचना मिलने पर एसडीएम अरुण कुमार मय फोर्स के मौके पर पहुंच गए।
परिजनों का आरोप था कि कुआखेड़ा बिजलीघर पर तैनात कर्मचारियों की लापरवाही से सुनील की जान गई है। वे आरोपी कर्मचारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई व मुआवजे की मांग कर रहे थे। बड़ी संख्या में भाकियू कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए। एसडीएम ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई व मुआवजे का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। लगभग एक घंटे तक जाम लगा रहा। एसडीएम ने बताया कि मृतक के परिजनों को 12 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा। वही नौगांवा सादात के उपखंड अधिकारी त्रिभुवन सिंह का कहना है कि बिजलीघर के रिकार्ड में शटडाउन दर्ज है। मामले की विभागीय जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
सुनील अपने परिवार का इकलौता कमाने वाला था। सुनील अभी अविवाहित था लेकिन परिवार में तीन बहनें हैं। सुनील की मौत की जानकारी मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। सुनील की मां तो बेटे की मौत की जानकारी मिलने पर बेसुध हो गई। बेहद मिलनसाल सुनील गांव में सभी का दुलारा था। बिजली संबंधी शिकायतों के निस्तारण के लिए वह सदैव तैयार रहता था। उसकी मौत के बाद परिवार में कमाने वाला कोई नहीं बचा है।
कुआखेड़ा बिजलीघर से सभी फीडरों की आपूर्ति बंद
कुआखेड़ा। संविदा बिजली कर्मी सुनील की मौत के बाद कुआखेड़ा बिजलीघर से सभी फीडरों पर आपूर्ति बंद कर दी गई है। शनिवार की रात से क्षेत्र के एक दर्जन गांवों में अंधेरा पड़ा हुआ है। गांवों को बिजली आपूर्ति नहीं हो पा रही है। गरमी की वजह से रोजेदारों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बिजली अधिकारियों से आपूर्ति बहाल किए जाने की मांग की है।
शटडाउन के बावजूद बिजली आपूर्ति शुरू करने के मामले मे संविदा बिजली कर्मी सुनील के पिता चमन सिंह की तहरीर पर पुलिस ने अवर अभियंता दीपेश सक्सेना व एसएसओ शोभित के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। यह जानकारी थानाध्यक्ष नरेंद्र सिंह ने दी है।