फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Death of bike riding electrician

Amroha News: बाइक सवार बिजली कर्मी की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 16 Apr 2023 01:10 AM IST
विज्ञापन
Death of bike riding electrician
मंडी धनौरा/ बछरायूं (अमरोहा)। थाना बछरायूं क्षेत्र के गांव बाखरपुर निवासी विनोद पुत्र राजेंद्र सिंह उम्र करीब 50 साल की शनिवार की रात लगभग नौ बजे सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। उनकी बाइक को सामने से आ रही एक ट्रैक्टर ट्राली ने टक्कर मार दी। पीछे बैठा साथी घायल हो गया। दुर्घटना के बाद चालक ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर फरार हो गया। ग्राम बाखरपुर निवासी विनोद हापुड़ में बिजली विभाग में काम करते हैं। शनिवार की रात करीब नौ बजे वह बाइक से अपने गांव की ओर जा रहे थे। ग्राम फतेहपुर के निकट सामने से आ रही एक ट्रैक्टर ट्रॉली ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पीछे बैठा उनका साथी घायल हो गया। दुर्घटना के बाद चालक ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने बिजली कर्मी को धनोरा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां चिकित्सक ने परीक्षण के बाद उन को मृत घोषित कर दिया। मौत की जानकारी मिलने पर परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed