फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Death of asuspected infacted with the corona virus

कोरोना आशंकित की तांत्रिक के घर मौत, खलबली

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2020 01:45 AM IST
विज्ञापन
Death of asuspected infacted with the corona virus
अमरोहा। गढ़मुक्तेश्वर के कोरोना आशंकित बीमार व्यक्ति की तांत्रिक के घर मौत हो गई। मृतक के परिजन तांत्रिक के पास उपचार कराने लाए थे। शव को परिजन अपने साथ ले गए। इसकी सूचना से लोगों में खलबली मच गई। तांत्रिक को होम क्वारंटीन किया गया है।
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर के पचपन वर्षीय व्यक्ति की कई दिनों से तबीयत खराब चल रही थी। वह पहले दिल्ली में काम भी करता था। रविवार की शाम को बीमार व्यक्ति के परिजन हसनपुर में तांत्रिक के पास झाड़ फूक कराने लाए थे। यहां देरशाम उसकी मौत हो गई। मौत के बाद परिजन लाश को अपने साथ ले गए। इसके बाद मोहल्ले में चर्चा फैल गई कि तांत्रिक के घर कोरोना आशंकित की मौत हुई है। सूचना मिलते ही स्वास्थ्य की टीम पहुंच गई। जिस चारपाई पर आशंकित व्यक्ति को लिटाया गया था। उसे जलवा दिया गया। तांत्रिक के परिजनों को होम क्वारंटीन करते हुए तांत्रिक समेत दो लोगों की कोरोना जांच कराई जा रही है। जिले की एक तहसील में टाइपिंग का काम करने वाले 55 वर्षीय टाइपिस्ट की कुछ दिनों से तबीयत खराब थी। परिजन इलाज कराने के लिए गाजियाबाद के निजी अस्पताल में पहुंचे। जहां डाक्टरों ने कोरोना टेस्ट कराया। सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। टाइपिस्ट को निजी अस्पताल में भर्ती कर लिया गया। वहीं संक्रमित होने की सूचना जिले के सेहत महकमे को दी गई। वहीं सोमवार तक स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना महामरी की रोकथाम के लिए 90 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। इनमें से 7433 सैंपलों की रिपोर्ट भी आ चुकी है। 7156 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। सोमवार को पीजीआई लखनऊ से 176 सैंपलों की रिपोर्ट आई। इसमें सभी लोग निगेटिव पाए गए हैं। निगेटिव रिपोर्ट मिलने के बाद चिकित्सकों ने राहत की सांस ली। हालांके िअभी 277 सैंपलों की जांच रिपोर्ट आना बाकी है।
विज्ञापन

छह मरीज किए गए डिस्चार्ज
अमरोहा। जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या 163 है। छह संक्रमितों की तीसरी रिपोर्ट निगेटिव आने पर उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। अब तक जिले में 127 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल जिले में 27 केस एक्टिव चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed