फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   death

सील क्लीनिक में कर दिया गर्भवती का आपरेशन, मौत पर हंगामा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2020 01:24 AM IST
विज्ञापन
death
मृतक रूमा का फाइल फोटो। - फोटो : JPNAGAR
ढबारसी(अमरोहा)। अवैध मानते हुए स्वास्थ्य विभाग ने एक माह पहले जिस क्लीनिक को सील किया था, उसमें अपंजीकृत डाक्टर ने गर्भवती का आपरेशन कर दिया। शुक्रवार को हालत बिगड़ी तो महिला को हसनपुर रेफर कर दिया। बाद में परिजन उसके लेकर मेरठ पहुंचे। जहां महिला की मौत हो गई। परिजन शव लेकर अपंजीकृत डाक्टर के यहां पहुंचे और हंगामा किया। लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। मामले में पुलिस कार्रवाई नहीं की गई है। दोनों पक्षों में समझौता होने की चर्चा है।
विज्ञापन

आदमपुर थानाक्षेत्र के रहरा गांव निवासी कलुआ पेशे से मजदूर है। उसकी पत्नी रूमा (25) गर्भवती थी। चार दिन पहले प्रसव पीड़ा होने पर वह पत्नी को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रहरा पहुंचा। डाक्टरों ने उसे प्रसव में समय बताकर घर भेज दिया। इसके बाद कलुआ रूमा को लेकर दौरारा में एक अपंजीकृत डाक्टर के यहां पहुंचा। यहां क्लीनिक तो सील था, लेकिन चिकित्सक पीछे से मरीजों का इलाज कर रहा था। उसने रूमा को भर्ती कर ऑपरेशन कर दिया। इस दौरान रूमा ने एक बेटे को जन्म दिया। लेकिन ऑपरेशन करने के थोड़ी देर बाद रूमा की तबीयत बिगड़ गई। अपंजीकृत डाक्टर ने उसे हसनपुर रेफर कर दिया। परिजन रूमा को लेकर हसनपुर एक निजी अस्पताल में पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने गंभीर हालत में उसे मेरठ रेफर कर दिया। जहां शुक्रवार रात रूमा ने दम तोड़ दिया है। परिजन शव लेकर गांव रहरा ले आए और शनिवार की सुबह शव लेकर दौरारा में अपंजीकृत डाक्टर के यहां पहुंच गए। झोलाछाप में लापरवाही का आरोप लगाकर जमकर हंगामा किया। हंगामा देखकर अपंजीकृत डाक्टर क्लीनिक बंद कर फरार हो गया। मामले में पुलिस कार्रवाई नहीं की गई है। दोनों पक्षों में समझौते की चर्चा है। ग्रामीणों के मुताबिक करीब डेढ़ महीने पहले क्लीनिक सील किया गया था। बावजूद इसके अपंजीकृत डाक्टर यहां मरीज देख रहा है।
विज्ञापन

- इस क्लीनिक संचालक के खिलाफ महीने भर पहले एफआईआर दर्ज कराई गई थी। जहां क्लीनिक चलता है, उस घर में एक परिवार रहता है। इसलिए पूरे घर को सील नहीं किया जा सकता था। इसलिए क्लीनिक की ओटी सील कर दी गई थी। अगर झोलाछाप ने सील तोड़कर कार्य शुरू कर दिया है, तो पुलिस पहली एफआईआर में इस घटना को बढ़ा सकती है। साथ ही रहरा सीएचसी इंचार्ज को मौके पर भेजकर क्लीनिक को दोनों तरफ से सील करा दिया गया है। इसके अलावा मृतक महिला के परिजन उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. सुरेंद्र सिंह, नोडल अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed