फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   death in nursing home

फर्जी नर्सिंग होम में जच्चा-बच्चा की मौत, हंगामा

Sat, 15 Oct 2016 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Sat, 15 Oct 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
death in nursing home
झोलाछाप का क्लीनिक सील
शहर के अंदर चल रहे फर्जी नर्सिंग होम में डिलीवरी के दौरान जच्चा बच्चा की मौत हो गई। परिजनों ने गुरुवार रात महिला डाक्टर पर बगैर पूछे महिला का ऑपरेशन करने का आरोप लगाकर जबरदस्त हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने उनको समझाकर शांत किया।
विज्ञापन


मृतका के पति की तहरीर पर नर्सिंग होम संचालिका समेत दो के खिलाफ रिपोर्ट कायम कर ली है। महिला व नवजात के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इधर घटना के बाद से नर्सिंग होम पर ताला डालकर संचालिका फरार है।
विज्ञापन


मोहल्ला अहमदनगर निवासी पिंटू उर्फ जयकिशन की पत्नी मधु को गत 13 अक्टूबर की सुबह 11 बजे प्रसव पीड़ा हुई थी, जिस पर उसने पत्नी को अमरोहा कांठ मार्ग किनारे स्थित मुरादाबाद नर्सिंग होम में भर्ती कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


डा. संजीदा परवीन ने अपने अस्पताल में सभी जांच पूर्ण कराने के बाद उसको नार्मल डिलीवरी का भरोसा दिलाया था। आरोप लगाया था कि शाम उसको व परिवार को बगैर बताए डाक्टर ने पत्नी का आपरेशन कर दिया। गलत तरीके से ऑपरेशन होने की वजह से पैदा हुई नवजात बच्ची ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इसी बीच पत्नी की भी मौत हो गई। 

आरोप है कि पत्नी की मौत की सूचना डाक्टर ने उसे व परिवार को तक नहीं दी। रात में उसे तुरंत दूसरे अस्पताल से उसको लेकर जाने की बात कही। परिवार के लोगों ने उसकी स्थिति देखी तो सांसें थमी हुई थीं। तसल्ली के लिए साईं अस्पताल मुरादाबाद ले गए। जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

इसके बाद नर्सिंग होम पर पहुंचे परिजनों ने हंगामा किया। डाक्टर पर कार्रवाई की मांग शुरू कर दी। खबर पर पहुंची पुलिस ने परिवार के लोगों को समझा बुझाकर शांत किया। नवजात व महिला की लाश को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। परिजनों की मानें तो मृतका का यह तीसरा बच्चा था। 

दोनों नर्सिंग होम पर छापा मारा गया था, जांच में अस्पताल फर्जी तरीके से चलता पाया गया, अस्पताल रजिस्टर्ड नहीं है, इस मामले में नर्सिंग होम के संचालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है,  शुक्रवार को नर्सिंग होम को सील कर दिया गया है। 

डा. रामजी वर्मा, नोडल अधिकारी।

डाक्टर की डिग्री फर्जी है। पूरी तरह अवैध रूप से चल रहा था। मृतका के पति की ओर से तहरीर मिली है, जिस पर नर्सिंग होम संचालिका समेत दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही उनकी गिरफ्तारी को कार्रवाई होगी। 
शील कुमार, सीओ सिटी

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed