फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Death in accident in Rajasthan; commotion at police station over post-mortem.

Amroha News: राजस्थान में हादसे में मौत, पोस्टमार्टम को लेकर थाने पर हंगामा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
Death in accident in Rajasthan; commotion at police station over post-mortem.
आदमपुर। राजस्थान में सड़क हादसे में क्षेत्र के गांव शीतला सराय निवासी करण सिंह (45) की मौत के बाद शनिवार को पोस्टमार्टम को लेकर आदमपुर थाने पर हंगामे की स्थिति बन गई। परिजन और ग्रामीण शव लेकर थाने पहुंचे तथा पोस्टमार्टम कराने की मांग पर अड़ गए। काफी देर तक चली नोकझोंक के बाद पुलिस ने लोगों को शांत कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

गांव शीतला सराय निवासी करण सिंह पिछले दो वर्षों से राजस्थान में मक्का के भुट्टे का ठेला लगाकर परिवार का पालन-पोषण कर रहे थे। परिजनों के मुताबिक बृहस्पतिवार को राजस्थान में किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी थी। गंभीर रूप से घायल करण सिंह की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

शनिवार को शव गांव पहुंचा तो परिजन और ग्रामीण उसे लेकर आदमपुर थाने पहुंचे और पोस्टमार्टम कराने की मांग करने लगे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शुरुआत में पुलिस ने कहा कि हादसा राजस्थान में हुआ है, इसलिए पोस्टमार्टम भी वहीं कराया जाना चाहिए। इस बात पर परिजन और ग्रामीण आक्रोशित हो गए और थाने पर हंगामा शुरू कर दिया। बाद में पुलिस अधिकारियों ने लोगों को समझाकर शांत किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक अपने पीछे पत्नी, दो बेटे और तीन बेटियों का भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा है। सीओ पंकज कुमार त्यागी ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed