फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   death in accident

हादसे में मजदूर की मौत, परिजनों ने दोस्तों पर लगाया हत्या काआरोप

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 14 Apr 2021 12:58 AM IST
विज्ञापन
death in accident
थाने के बाहर शव रखकर हंगामा करते हुए परिजन व पुलिस परिजनों को शांत करती हुई - फोटो : DHANAURA
बछरायूं(अमरोहा)। दोस्तों के साथ बाइक से ढयोटी गांव से लौट रहे एक युवक की अज्ञात वाहन से टकरा कर मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद मृतक के परिजनों ने शव को थाने के सामने रखकर हंगामा काटना शुरू कर दिया। परिजनों का आरोप था कि युवक की मौत के लिए बाइक सवार दोनों दोस्त जिम्मेदार हैं। पुलिस ने दोनों दोस्तों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला पेशथाना निवासी शिव किशोर (35) साल सोमवार की रात मोहल्ला के ही अपने दोस्त शाने आलम व राहुल के साथ बाइक से ढयोटी गांव गया था। वापसी में ग्राम चौहड़पुर बगद के पास उनकी बाइक किसी वाहन से टकरा गई। दुर्घटना में शिव किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों मित्रों ने इसकी जानकारी उसके परिजनों को दी। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रात में ही पिता की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। मंगलवार की दोपहर परिजन शिव किशोर का शव लेकर थाने के बाहर पहुंच गए और दोनों दोस्तों पर हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए हंगामा काटने लगे। पुलिस ने दोनों दोस्तों को हिरासत में ले लिया है। प्रभारी निरीक्षक पंकज वर्मा ने बताया कि पिता की तहरीर मिली है। जांच की जा रही है। जांच के आधार पर ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed