फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Deadly attack on the district president of BJYM in bike rally, case filed against four

Amroha News: बाइक रैली में भाजयुमो के जिलाध्यक्ष पर जानलेवा हमला, चार पर मुकदमा

Fri, 11 Apr 2025 02:16 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Fri, 11 Apr 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
Deadly attack on the district president of BJYM in bike rally, case filed against four
हसनपुर (अमरोहा)।
विज्ञापन

बाइक रैली के दौरान भाजपा झंडा लेकर चल रहे भारतीय जनता मोर्चा के जिलाध्यक्ष शुभम चौधरी पर रैली में ही शामिल युवकों ने जानलेवा हमला कर दिया। उनके साथ मारपीट की। आरोप है कि उन पर चाकू से भी वार किया गया।
यह घटना हसनपुर विधायक और भाजपा जिलाध्यक्ष की मौजूदगी में हुई। दोनों रैली में शामिल थे। वहीं, भाजयुमो जिलाध्यक्ष के साथ हुई घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मामले में तीन नामजद समेत चार के खिलाफ जानलेवा हमला करने के मामले में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
विज्ञापन

भाजपा के स्थापना दिवस के मौके पर बृहस्पतिवार को भारतीय जनता मोर्चा (भाजयुमो) की ओर से नगर में बाइक रैली निकाली जा रही थी। मुख्य बाजार में भाजपा के जिलाध्यक्ष उदयगिरि गोस्वामी और विधायक महेंद्र खड़गवंशी एक ही बाइक पर बैठकर चल रहे थे। उनके दाएं तरफ भाजपा का झंडा लेकर भाजयुमो के जिलाध्यक्ष शुभम और जिला उपाध्यक्ष शिखर अग्रवाल पैदल चल रहे थे। उनके दाएं दिशा में उनके साथ जिला उपाध्यक्ष मयंक अग्रवाल पैदल चल रहे थे। जबकि, ठीक पीछे वाली बाइक पर नगर पालिकाध्यक्ष राजपाल सैनी चल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीजे पर जो राम को लाए हैं, हम उनको लाएंगे गाना चल बजाया जा रहा था। इस दौरान शुभम चौधरी के पीछे आए बाइक सवार युवकों ने टक्कर मार दी। उन्होंने इसका विरोध किया तो कहासुनी हो गई। तभी बाइक से उतरकर युवकों ने भाजयुमो के जिलाध्यक्ष शुभम चौधरी के साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों ने जान से मारने की नियत से चाकू से भी हमला किया। मौके पर मौजूद अन्य कार्यकर्ताओं मामला शांत कराया। अचानक हुई घटना से बाइक रैली में अफरा-तफरी मच गई। किसी ने भाजयुमो जिलाध्यक्ष के साथ हुई घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

- मामले में भाजयुमो जिलाध्यक्ष शुभम चौधरी की तहरीर पर के आधार पर गौरव अग्रवाल, दिव्यांश शर्मा, दक्षित शर्मा और एक अज्ञात के खिलाफ जानलेवा हमला करने के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - दीप कुमार पंत, सीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed