फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   deadbody of jaipal found on road side

तीन दिन पूर्व घर से निकले जयपाल का था गजरौला में मिला शव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 30 Apr 2021 12:16 AM IST
विज्ञापन
deadbody of jaipal found on road side
गजरौला (अमरोहा)। बुधवार को नगर में हाईवे किनारे सड़क से हटकर संदिग्ध हालत में मिला शव तीन दिन पूर्व थाना क्षेत्र के गांव दारानगर से अपनी भतीजी के घर गए जयपाल सिंह का था। पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचा तो कोहराम मच गया। शाम को उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को इंस्पेक्टर आरपी शर्मा ने बताया कि बुधवार को हाईवे पर डीपीएस के सामने तिगरिया खादर को जाने वाली सड़क के किनारे मिला शव गांव दारानगर निवासी जयपाल सिंह का था। उन्होंने बताया कि परिजनों ने मोर्चरी पर जाकर शिनाख्त कर ली। इसके बाद पोस्टमार्टम कराकर शव उन्हें सौंप दिया। बताते हैं कि लगभग 47 वर्षीय जयपाल सिंह अविवाहित था और 26 अप्रैल सोमवार को हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव हथियाखेड़ा में रहने वाली अपनी भतीजी के घर गया था। वहां से लौटने के बाद ही बुधवार को उसका शव यहां मिला। मृतक की नाक पर खून जमा हुआ था और मुंह पर चोट के निशान भी थे। गांव वाले दबी जुबान में उसकी हत्या की आशंका व्यक्त कर रहे हैं। हालांकि इंस्पेक्टर आरपी शर्मा ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed