फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   deadbody found of young of merrut

चौबीस दिन पहले डूबे मेरठ के युवक का मिला शव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jul 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
deadbody found of young of merrut
गजरौला(अमरोहा)। तिगरी में चौबीस दिन पहले डूबे मेरठ के युवक का शव बुधवार को बृजघाट के निकट पानी में उतराता मिला। वह अपने पिता के मामा के घर रहकर गजरौला में टाइल्स लगाने और पत्थर घिसाई का काम सीख रहा था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मेरठ के भावनपुर थानाक्षेत्र के गांव जई नगला निवासी मुश्तकीम की गजरौला थानाक्षेत्र के गांव मोहरका पट्टी में ननिहाल है। मुश्तकीम का बेटा तसव्वर (21) अपने पिता की ननिहाल में रहकर टाइल्स लगाने व पत्थर घिसाई का काम सीखता था। परिजनों के मुताबिक 29 जून को वह दोस्तों के साथ तिगरी गंगा में नहाने गया था। नहाते समय गहरे पानी में चले जाने के कारण वह डूब गया था। काफी प्रयास के बाद भी उसका शव नहीं मिला था।
विज्ञापन

बुधवार की दोपहर बाद बृजघाट के निकट एक शव पानी में उतराता मिला। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकाला। शव पूरी तरह गल चुका था। जानकारी मिलने पर मोहरका पट्टी से युवक के पिता के मामा और अन्य लोग भी पहुंच गए। युवक ने जींस पहनी थी, उसी पेंट को देख उसकी शिनाख्त तसव्वर पुत्र मुश्तकीम के रूप में की। युवक के परिजनों को खबर दी गई। रोते बिलखते परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। थाना प्रभारी शरद मलिक ने बताया कि गंगा में डूबे युवक की लाश 24 दिन बाद बृजघाट के निकट गंगा में पानी में उतराती मिली है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed