फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Dead body of youth working in Haryana found on railway track

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत: रेलवे ट्रैक पर मिला शव, परिजनों में मची चीख-पुकार; हरियाणा में थी नौकरी

Wed, 03 Apr 2024 10:29 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गजरौला(अमरोहा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गजरौला(अमरोहा) Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 03 Apr 2024 10:29 PM IST
सार

हरियाणा में नौकरी कर रहे एक युवक का रेलवे ट्रैक पर शव मिला। परिजनों की सूचना पर पहुंची गजरौला थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
Dead body of youth working in Haryana found on railway track
demo pic

विस्तार

थाना क्षेत्र के गांव मुरादपुर निवासी 24 वर्षीय सुमित की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका कटा हुआ शव अहरौला तेजवन के पास रेलवे ट्रैक पर मिला। वह हरियाणा में प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था। सूचना पाकर परिजन पहुंचे। पुलिस को खबर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

विज्ञापन
 
थाना क्षेत्र के गांव मुरादपुर निवासी धर्मवीर सिंह किसान हैं। उनके दो बेटों में बड़ा बेटा सुमित आईटीआई उत्तीर्ण करने के बाद हरियाणा में प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था। ग्रामीणों व परिजनों के मुताबिक, चार दिन पूर्व ही वह गांव से हरियाणा गया था। मंगलवार की रात दस बजे परिजनों को सूचना मिली कि उनके बेटे सुमित की मौत हो गई है। उसका ट्रेन से कटा शव अहरौला तेजवन के निकट रेलवे लाइन पर पड़ा है।
विज्ञापन


खबर मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर रात में ही मोर्चरी पर रखवाया। बुधवार की सुबह पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। दोपहर तीन बजे परिजनों ने गांव के सामने उसका अंतिम संस्कार कर दिया। वह हरियाणा से यहां कैसे आया, पुलिस इसकी जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ श्वेताभ भास्कर का कहना है कि युवक द्वारा ट्रेन से कट कर खुदकुशी करने का मामला सामने आया है। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों की सुपुर्दगी में दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed