फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Dead body of youth drowned in Ganga found after a month

Amroha News: गंगा में डूबे युवक का शव एक महीने बाद मिला

Thu, 27 Feb 2025 12:13 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Thu, 27 Feb 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
Dead body of youth drowned in Ganga found after a month
गजरौला। गंगा में डूबे युवक का शव महीने बाद गांव से करीब एक किमी दूर मिला। मृतक के परिजनों ने कपड़े से पहचान की। पुलिस कार्रवाई बिना अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

गांव निवासी 45 वर्षीय नन्हे पुत्र हरनाम सिंह जाटव एक महीने पूर्व गांव के ग्रामीण के साथ मछली मारने गए थे। उनका साथी तो शाम को लौट आया था, लेकिन नन्हे नहीं आए थे। वह गंगा में डूब गए थे। परिजन उनको लगातार तलाश कर रहे थे। नन्हे को तलाश करने के लिए एसडीआरएफ ने भी गंगा जल में पूरे दिन मोटर बोट चलाई थी। मगर पता नहीं चल पाया था। बुधवार दोपहर बाद गांव के ग्रामीण तिगरी गंगा मेला स्थल पर जहां सदर गेट बनाया जाता है, काम कर रहे थे। अचानक उनकी नजर जल में पड़े शव पर गई। जानकारी होने पर गांव के लोग इकट्ठे हो गए। परिजन भी पहुंच गए। उन्होंने नन्हे सिंह के कपड़ों से उनकी पहचान की। पुलिस कार्रवाई बिना उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed